Responsive Scrollable Menu

Homemade Blush: Natural Ingredients का बढ़ता महत्व, घर पर ही आसान स्टेप्स में तैयार करें Skin Friendly देसी ब्लश

आजकल अधिकतर लड़कियां और महिलाएं बिना मेकअप के बाहर नहीं जाती हैं। मेकअप से अच्छा लुक मिलने के साथ ही कॉन्फिडेंस बढ़ता है। मेकअप के लिए फाउंडेशन, ब्लश, मस्कारा, काजल, आई लाइनर और लिपस्टिक जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह मार्केट में काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन इनमें केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। वहीं अगर ब्लश की बात की जाए, तो इसको आप घर पर बिना केमिकल के भी बना सकती हैं।

वहीं होममेड ब्लश बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। सिर्फ 20 रुपए के अंदर आपका काम हो जाएगा। आप इसको रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरल पिंक ग्लो मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ब्लश बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

चुकंदर से बनाएं नेचुरल ब्लश

हम सभी चुकंदर का खाने में इस्तेमाल करते हैं। सलाद से लेकर जूस तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर का रंग नेचुरली पिंक होता है, इसलिए यह ब्लश के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे बनाएं ब्‍लश

चुकंदर का ब्लश बनाने के लिए चुकंदर को पतले स्लाइस में काटकर धूप में सुखा लें। इसके बाद मिक्सर में बारीक पाउडर बना लें। जब आरारोट मिलाएं, जिससे कि टेक्सचर सॉफ्ट हो जाए। अगर आपको थोड़ा लाइट कलर चाहिए तो आरारोट थोड़ा ज्यादा रखें। इसक आसान तरीके से आपका नेचुरल ब्लश बनकर तैयार हो जाएगा और रोजाना आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं

Rose petals से बनाएं ब्लश

गुलाब की पंखुड़ियों को पहले अच्छे से साफ करें। इसको छांव में सुखाएं। जब पूरी तरह से यह पंखुड़ियां सूख जाएं, तो इनको मिक्सर में पीस लें। अब इसमें अरारोट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यह ब्लश खुशबूदार होता है और सेंसिटिव स्किन पर हल्का भी लगता है।
शबूदार होता है और सेंसिटिव स्किन पर भी हल्का लगता है।

गुड़हल से बनाएं पिंक ब्लश

यह तरीका भले ही अलग है, लेकिन बहुत काम का है और यह 20 रुपए से कम में बन जाएगा। गुड़हल के फूलों को वॉश करके सुखा लें। फिर इनको पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा सा आरारोट मिलाएं। गुड़हल का रंग हल्की गुलाबी से लाल टोन देता है। जो आपके गालों पर नेचुरल लगता है।

इन बातों का रखें खास ध्‍यान

ब्लश अप्लाई करने से पहले फेस साफ और ड्राई होना चाहिए।

पहली बार इस ब्लश को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसको नमी से बचाकर रखें, जिससे कि ब्लश खराब न हो।

Continue reading on the app

Child Health Care Tips: रोटी-दाल छोड़ बच्चे खा रहे पिज्जा-बर्गर? बदलती डाइट सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने दी खास सलाह

Child Health Care: बच्चों में सुबह और शाम के समय पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, भुजिया, नमकीन और मैदे से बनी चीजों का सेवन बढ़ गया है. इसके साथ ही मीठे पेय और कम पानी पीने की आदत भी समस्या को बढ़ा सकती है. इसे लेकर डॉक्टर ने खास सलाह दी है.

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु नहीं, अब चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल... बीसीसीआई ने फैंस की एंट्री के लिए बदला वेन्यू

Duleep Trophy final venue changed: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के खिताबी मुकाबले के स्थान में बदलाव किया है. अब 6 से 10 सितंबर तक खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, यह निर्णय सीओई में दर्शकों की सीमित क्षमता को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबले का आनंद ले सकें. Wed, 19 Aug 2026 23:17:53 +0530

  Videos
See all

Today's Breaking News: PM Modi | Rahul Gandhi | RJD Protest | Tejashwi Yadav | Vande Mataram Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:05:38+00:00

Breaking News: कश्मीर दौरे पर गोर..PAK में मचा शोर! | Sergio Gor Kashmir Visit | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers