वैभव सूर्यवंशी का 'लंदन ठुमकदा' लुक, आंखों पर काला काला चश्मा और परफेक्ट ब्लैक सूट, 'बेबी बॉस' ने गोरी मेम के साथ किलर लुक से लूट ली महफिल
Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon Swag. लंदन के ऐतिहासिक ऑल इंग्लैंड क्लब में जब साल के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट 'विम्बलडन' के मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, तब कोर्ट के बाहर और स्टैंड्स में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने स्टाइल से पूरी महफिल लूट ली. आंखों पर काला चश्मा और बॉडी पर परफेक्ट ब्लैक सूट पहने वैभव जब स्टेडियम पहुंचे, तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. इस खास मौके पर उनके साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह और युवा सनसनी अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे.
Israel Elections: क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे बेंजामिन नेतन्याहू? ईरान से युद्ध के बीच इजराइल में चुनावों की घोषणा
इजरायल में अगले आम चुनाव की तारीख तय हो गई है. देश में 27 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा. खास बात यह है कि 38 साल बाद चुनाव तय कार्यक्रम के मुताबिक कराए जाएंगे. इतना ही नहीं, 53 साल में पहली बार कोई सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद चुनाव में जाएगी. ऐसे में सबकी नजर इस बात पर होगी कि बेंजामिन नेतन्याहू फिर सत्ता में लौटते हैं या जनता किसी नए नेतृत्व पर भरोसा जताती है.
इजरायल में 2026 के चुनाव की तारीख आधिकारिक तौर पर 27 अक्टूबर तय कर दी गई है. यह वही तारीख है, जो पहले से तय थी. गठबंधन सरकार की मांग के बाद चुनाव तय समय पर कराने का फैसला लिया गया. अब चुनाव में करीब 107 दिन बाकी हैं. वहीं, उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 7 सितंबर होगी.
53 साल बाद पूरा कार्यकाल पूरा करेगी सरकार
इजरायल की राजनीति लंबे समय से अस्थिर रही है. अक्सर गठबंधन टूटने, बहुमत खोने या राजनीतिक संकट की वजह से समय से पहले चुनाव कराने पड़े. इस बार हालात अलग हैं. मौजूदा सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद चुनाव में उतर रही है. ऐसा 53 साल बाद हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















