सिनर लगातार दूसरी बार बने विम्बलडन चैंपियन, ज्वेरेव को हराकर पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
सिनर लगातार दूसरी बार बने विम्बलडन चैंपियन, ज्वेरेव को हराकर पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीताठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर BJP-शिवसेना महायुति का कब्जा, 14 उम्मीदवार विजयी घोषित
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की राजनीतिक रणनीति का असर दिखाई दे रहा है. अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति ने निर्णायक जीत दर्ज की है. बैंक की कमान अपने हाथ में ले ली है.
रवींद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे की रणनीति रंग लाई
आपको बता दें कि बैंक की कार्यकारिणी के चुनाव में सहकार पैनल और परिवर्तन पैनल के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. सालों से बैंक पर बने बहुजन विकास आघाड़ी के प्रभाव को खत्म करने के लक्ष्य से रवींद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे ने भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवारों के दोनों पैनलों से चुनाव मैदान में उतारा था. चुनाव परिणामों में दोनों पैनलों को मिलाकर भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 उम्मीदवार विजयी घोषित हुए. इसके बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर देखने को मिला.
अध्यक्ष पद के चुनाव में एकसाथ दिखाई दिए
अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 और बहुजन विकास आघाड़ी के 7 सदस्यों ने वोटिंग की. चुनाव की सबसे अहम बात यह रही कि कार्यकारिणी चुनाव में अलग-अलग पैनलों से मैदान में उतरे भाजपा नेता किसन कथोरे और कपिल पाटील अध्यक्ष पद के चुनाव में एकसाथ दिखाई दिए. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह रवींद्र चव्हाण की संतुलित और प्रभावी राजनीतिक रणनीति का असर है. वहीं, दूसरी ओर शिवसेना का एक वोट टूटने से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को हल्का राजनीतिक झटका जरूर लगा है. चुनाव के परिणाम में भाजपा-शिवसेना महायुति के उम्मीदवार अरुण बालू पाटील अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं भाग्यश्री निलेश भोईर उपाध्यक्ष चुनी गई हैं.
ये भी पढ़ें: Ram Mandir Row: राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच पूरी होने के करीब, रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation