Responsive Scrollable Menu

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता समीउल्लाह खान ने कहा है कि उनकी टीम हॉकी विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच ड्रॉ करवाना चाहती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त को मुकाबला होगा।

Continue reading on the app

Toxic Music Launch: म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Yash ने लूटी महफिल, Kiara-Tara के ग्लैमरस लुक ने भी मचाई धूम; VIDEO

Toxic Music Launch: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम का लॉन्च 13 अगस्त को मुंबई में हुआ, जहां फिल्म की स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इवेंट में यश के दमदार अंदाज के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के ग्लैमरस लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

यश ने लूटी महफिल

म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही उनके लुक और किरदार की चर्चा हो रही है। ऐसे में इवेंट में पहुंचते ही पैपराजी और फैंस का ध्यान सबसे पहले यश पर गया। यश ने भी कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूट ली।

रेड आउटफिट में कियारा

कियारा आडवाणी ने इवेंट के लिए रेड बॉस लेडी लुक चुना। उन्होंने रेड ब्लेजर के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी। डीप नेकलाइन और फिटेड ब्लेजर ने उनके लुक को काफी स्टाइलिश बनाया। कियारा का यह पावरफुल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ब्लैक ड्रेस में तारा

तारा सुतारिया भी अपने लुक को लेकर छाई रहीं। उन्होंने ब्लैक बॉडी-फिटेड लेस ड्रेस पहनी थी। ड्रेस की फिटिंग और लेस डिजाइन ने उनके लुक को ग्लैमरस टच दिया। तारा ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पूरा किया, जिससे उनका आउटफिट और भी ज्यादा उभरकर नजर आया।

हुमा का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज

हुमा कुरैशी ने म्यूजिक लॉन्च के लिए ब्लैक गाउन चुना। उनकी ड्रेस पर चमकदार गनमेटल डिटेलिंग थी, जिसने पूरे लुक को खास बना दिया। हुमा का एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज भी इवेंट में लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

येलो ड्रेस में रुक्मिणी

रुक्मिणी वसंत भी इवेंट में खूबसूरत येलो ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस में ऊपर की तरफ फिटेड कॉर्सेट जैसा डिजाइन था, जबकि नीचे की स्कर्ट फ्लोई थी। ब्राइट येलो कलर की वजह से रुक्मिणी का लुक काफी अलग और फ्रेश नजर आया।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘Toxic’
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ‘Toxic’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े- Yash की ‘Toxic’ को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट: 3 घंटे से लंबी फिल्म में दिखेगी गैंगस्टर की कहानी, सामने आया पूरा प्लॉट

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं। मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की। गॉल में आज बारिश के 75% आसार गॉल में बुधवार को 75% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेटर ने पूर्वानुमान में बताया है कि वहां सुबह 4 बजे से वर्षा होने लगेगी। मैच चारों दिन बारिश से प्रभावित रहा है। मंगलवार को भी खेल रोकना पड़ा और खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हो गया। ------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। पढ़ें पूरी खबर Tue, 18 Aug 2026 23:20:32

  Videos
See all

Pakistan-Balochistan News Live : 6 फ्रंट पर युद्ध, Munir का Mind Fuse? | POK Protest | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:05:05+00:00

News Ki Pathshala | नकली और असली दूध का Purity Test! रुबिका लियाकत ने खोला बड़ा राज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T00:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers