AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी, 1.50 लाख से ज्यादा सीटों पर हुआ आवंटन; ऐसे करें चेक
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी कर दिया है। AP EAMCET को AP EAPCET के नाम से भी जाना जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल cap.apcfss.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
राउंड 1 में उम्मीदवारों को उनकी रैंक, काउंसलिंग के दौरान भरे गए वेब ऑप्शन, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज और कोर्स आवंटित किया गया है।
15 अगस्त तक कॉलेज रिपोर्टिंग जरूरी
राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को अब आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 के बीच सेल्फ-रिपोर्टिंग और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटमेंट ऑर्डर में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें।
AP EAMCET Seat Allotment Result ऐसे करें चेक
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cap.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में जाएं।
- लॉगिन पेज खुलने के बाद अपनी यूजर आईडी, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA कोड भरें।
- मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
- अब AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी ध्यान से चेक करें।
- अपना Provisional Seat Allotment Order डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
राउंड 1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन सेल्फ-रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को निर्धारित फीस का भुगतान करके आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी होगा।
AP EAMCET 2026 Counselling की महत्वपूर्ण तारीखें
Round 1 Seat Allotment Result: 9 अगस्त 2026
Self-Reporting और कॉलेज रिपोर्टिंग: 10 से 15 अगस्त 2026
कॉलेज रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख: 15 अगस्त 2026
कक्षाएं शुरू होने की तारीख: 10 अगस्त 2026
247 कॉलेजों में 1.50 लाख से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटें
इस साल AP EAMCET 2026 काउंसलिंग में 247 कॉलेज शामिल बताए गए हैं। काउंसलिंग के तहत इंजीनियरिंग में 1,50,828 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
उम्मीदवारों को सलाह है कि सीट अलॉटमेंट के बाद केवल रिजल्ट देखने तक सीमित न रहें, बल्कि सेल्फ-रिपोर्टिंग, फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग से जुड़ी सभी समय-सीमाओं का ध्यान रखें। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट पर असर पड़ सकता है।
Rani Mukerji Video: मानद डॉक्टरेट लेते ही रो पड़ीं रानी मुखर्जी, शाहरुख खान के बाद मिला ये बड़ा सम्मान
Rani Mukerji honorary doctorate: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला जिस दौरान वह बेहद भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। स्टेज पर सम्मान हासिल करते वक्त रानी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
रानी को यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके करीब 30 साल के योगदान और अभिनय से इतर समाज व संस्कृति पर उनके प्रभाव के लिए दिया गया है। इस सम्मान के साथ वह शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।
सम्मान लेते वक्त छलक पड़े रानी के आंसू
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रानी मुखर्जी को मंच पर सम्मान प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उन्हें मानद डॉक्टरेट की डिग्री सौंपी गई, वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
कुछ देर बाद उन्होंने अपने आंसू पोंछे और मुस्कुराते हुए इस खास उपलब्धि को स्वीकार किया। रानी का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘मेरी जिंदगी के सबसे विनम्र पलों में से एक’
रानी ने कहा कि ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट मिलना उनकी जिंदगी के सबसे खास और विनम्र पलों में से एक है। अभिनेत्री का मानना है कि सिनेमा लोगों के विचार बदलने से पहले उनके दिल को छूने की ताकत रखता है।
उन्होंने बताया कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने की कोशिश करती रही हैं, जिनकी कहानी उन्हें भीतर तक प्रभावित करे और जिसे कहे जाने की जरूरत हो।
शाहरुख खान के बाद मिला यह सम्मान
ला ट्रोब यूनिवर्सिटी का यह सम्मान रानी के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उनसे पहले शाहरुख खान को 2019 में इसी यूनिवर्सिटी की ओर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया गया था।
इस तरह रानी मुखर्जी इस प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट हासिल करने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। रानी को इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की ओर से भी अभिनय में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान मिल चुका है।
30 साल के करियर में दीं कई यादगार फिल्में
रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ब्लैक, हम तुम, युवा, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी, हिचकी और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में शानदार अभिनय के लिए रानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
अब ‘किंग’ में शाहरुख के साथ आएंगी नजर
रानी मुखर्जी हाल ही में मर्दानी 3 में पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक बार फिर अपने चर्चित किरदार को पर्दे पर निभाया।
अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











