Responsive Scrollable Menu

iQOO Z11S की लॉन्च डेट कन्फर्म: Neo 11 Ultra के साथ आएगा नया स्मार्टफोन, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

iQOO Z11S launch date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने सोमवार को ऐलान किया कि उसका नया iQOO Z11S स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के Z11 सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन को iQOO Neo 11 Ultra के साथ एक साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट के साथ-साथ Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने दोनों हैंडसेट के डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कलर ऑप्शन की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।

फिलहाल iQOO Z11S और iQOO Neo 11 Ultra कंपनी की वेबसाइट के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दोनों ही स्मार्टफोन तीन-तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, iQOO Neo 11 Ultra में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि iQOO Z11S में स्क्वायर-शेप्ड कैमरा आइलैंड नजर आता है।

18 अगस्त को शुरू होगी बिक्री
कंपनी ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि iQOO Z11S और iQOO Neo 11 Ultra की बिक्री चीन में 18 अगस्त को स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) से Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। फिलहाल दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

इसके अलावा कंपनी ने दोनों फोन से जुड़ी अन्य अहम जानकारी भी साझा की है। आने वाले iQOO Neo 11 Ultra को "लाइट व्हाइट, शैडो ब्लैक और विंड चेजर" (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

iQOO Z11S का डिजाइन
वहीं दूसरी ओर iQOO Z11S ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11S में स्क्वायर-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल-कैमरा यूनिट और एलईडी फ्लैश शामिल है। इसके अलावा फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जिसके निचले हिस्से में बीचोंबीच iQOO की ब्रांडिंग की गई है।

फोन के दाहिने हिस्से में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर का हिस्सा पूरी तरह खाली रखा जा सकता है। हैंडसेट के निचले हिस्से में USB टाइप-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।

iQOO Neo 11 Ultra में भी है फ्लैट बैक पैनल
वहीं iQOO Neo 11 Ultra में भी फ्लैट बैक पैनल दिया गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल, पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड के साथ डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। एलईडी फ्लैश को कैमरा डेको के बगल में रखा गया है।

पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल्स और iQOO ब्रांडिंग की पोजिशनिंग iQOO Z11S जैसी ही है। इसके अलावा हैंडसेट के दाहिने हिस्से में तीन एंटीना बैंड भी नजर आते हैं।

Continue reading on the app

CISCE ICSE, ISC Exams 2027-28: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें ICSE-ISC की सभी जरूरी तारीखें और प्रक्रिया

CISCE ICSE, ISC Exams 2027-28: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE और ISC परीक्षा 2027-28 को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CISCE ने अपने CAREERS Portal पर वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए Confirmation of Entries और वर्ष 2028 की परीक्षाओं के लिए Registration of Candidates का मॉड्यूल एक्टिव कर दिया है।

यह प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हुई है और इसे CISCE से संबद्ध स्कूलों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। परिषद ने स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों की जानकारी और विषयों से जुड़ी सभी एंट्री निर्धारित समय सीमा में पूरी कर लें।

ICSE, ISC 2027 के लिए कब तक होगी एंट्री कन्फर्म?
2027 में ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को CAREERS Portal पर उम्मीदवार और विषय से जुड़ी जानकारी जांचकर कन्फर्म करनी होगी।

बिना लेट फीस: 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक
लेट फीस के साथ: 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक
यदि किसी विद्यार्थी की व्यक्तिगत, शैक्षणिक या विषय संबंधी जानकारी में गलती है, तो स्कूल पोर्टल के माध्यम से उसमें सुधार के लिए अनुरोध भी भेज सकते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

ICSE 2028 Registration की तारीख
2028 में ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
नियमित रजिस्ट्रेशन: 5 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन: 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026
स्कूलों को सलाह दी गई है कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए नियमित अवधि में ही विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर दें।

ISC 2028 Registration की तारीख
2028 में ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो 5 अगस्त से 15 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। नोटिफाइड रजिस्ट्रेशन अवधि के दौरान लेट चार्ज लागू नहीं होगा। CISCE के नियमों के अनुसार ISC विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्कूल की ओर से उस समय किया जाता है, जब वे कक्षा 11वीं में पढ़ रहे होते हैं।

CISCE Registration 2027-28 कैसे होगा?
ICSE और ISC की एंट्री कन्फर्मेशन तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विद्यार्थियों को खुद नहीं करनी है। इसे संबंधित CISCE से संबद्ध स्कूलों द्वारा CAREERS Portal के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

स्कूलों को सामान्य तौर पर ये चरण पूरे करने होंगे:

  • CISCE CAREERS Portal पर स्कूल की अधिकृत आईडी से लॉगिन करें।
  • संबंधित मॉड्यूल का चयन करें।
  • विद्यार्थियों की व्यक्तिगत, शैक्षणिक और विषय संबंधी जानकारी जांचें।
  • जरूरत होने पर जानकारी में सुधार करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर एंट्री कन्फर्म या उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • जहां लागू हो, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • कन्फर्मेशन और भुगतान से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें।

विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

क्योंकि पूरी प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी एंट्री, विषय और अन्य विवरण के संबंध में अपने स्कूल से संपर्क रखना चाहिए।

स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन और 2027 की परीक्षा के लिए उनकी एंट्री कन्फर्मेशन तय समय के भीतर ऑनलाइन जमा की जाए।

CISCE ने स्कूल प्रमुखों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी तरह की तकनीकी समस्या या दस्तावेज संबंधी कमी होने पर उसे समय रहते ठीक किया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

Saurav Das | CJP: 'पूरी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए..' #shorts #ytshorts #cjp #sauravdas #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:12:02+00:00

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers