The Odyssey: हॉलीवुड सितारों का देसी स्वैग! प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने पी चाय
The Odyssey Mumbai Screening: हॉलीवुड की मचअवेटिड फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले फिल्म की टीम का एक खास अंदाज देखने को मिला। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुंबई के एक कैफे में चाय का आनंद लेते नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
प्रीमियर से पहले लिया चाय ब्रेक
'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर में शामिल होने से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन एक कैफे पहुंचे। यहां तीनों ने चाय के साथ बन मस्का और कुछ डेजर्ट का स्वाद लिया।
This Mumbai cafe manager has the most unexpected story
— Anjali (@Vada_paaww) July 11, 2026
At 2:30 PM, three guests came for breakfast and kept waiting outside the cafe. The staff had no idea who they were waiting for.
Around 6 PM, Christopher Nolan, Tom Holland and Matt Damon finally arrived. They had chai, bun… pic.twitter.com/SZtRCFu3qi
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों सितारे गाड़ी से उतरकर कैफे में पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया।
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने शेयर की तस्वीरें
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर नोलन, हॉलैंड और डेमन की चाय पीते हुए तस्वीरें शेयर की। पोस्ट के साथ लिखा गया, "The Odyssey Mumbai Premiere से पहले एक छोटा सा टी स्टॉप। बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन पहले चाय जरूरी है।"
Quick tea stop before The Odyssey Mumbai Premiere
— Universal Pictures India (@UniversalIND) July 11, 2026
A Big night awaits, but chai comes first!#OdysseyMumbaiPremiere pic.twitter.com/bzNSjIcQG6
इन तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतने बड़े हॉलीवुड सितारे मुंबई में आम लोगों की तरह चाय का मजा ले रहे हैं।
होमर की महाकाव्य कहानी पर आधारित है फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' प्राचीन ग्रीक कवि होमर की प्रसिद्ध रचना 'द ओडिसी' पर आधारित है। फिल्म में ट्रोजन वॉर के बाद योद्धा ओडीसियस की घर वापसी की लंबी यात्रा को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन अपनी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस के साथ मिलकर बना रहे हैं।
फिल्म में दिखेंगे कई बड़े हॉलीवुड सितारे
'द ओडिसी' में टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा हॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन, मिया गोथ, जॉन लेगुइजामो और इलियट पेज जैसे कलाकार शामिल हैं।
17 जुलाई को होगी रिलीज
यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही 'द ओडिसी' 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े- मैच देखने विंबलडन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को किया वीडियो कॉल; PHOTOS
बड़े पर्दे पर गोविंदा परिवार की एंट्री! बेटे यश संग डेब्यू करेंगी सुनीता आहूजा, बोलीं- 'मां-बेटा साथ लॉन्च हो रहे हैं'
सुपरस्टार गोविंदा ने दशकों तक अपनी शानदार एक्टिंग और यादगार गानों से हमारा मनोरंजन किया है। अब उनके परिवार से एक नई फिल्मी पारी शुरू होने जा रही है। गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी बेटे के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। हाल ही में Lock Upp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता ने खुलासा किया कि वह एकता कपूर की फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन की मां का किरदार निभाएंगी।
मां-बेटे एक साथ लॉन्च होने जा रहे- सुनीता आहूजा
Lock Upp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यश आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कई बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। सुनीता ने यह भी साफ किया कि उनके बेटे का नाम यश आहूजा है, न कि हर्षवर्धन। उन्होंने कहा कि कई लोग गलती से उन्हें हर्षवर्धन बुलाते हैं, जबकि हर्षवर्धन अनिल कपूर के बेटे का नाम है।
सुनीता ने बताया कि यश की डेब्यू फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। उन्होंने एकता कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वह एकता को बहुत मानती हैं और उन्हीं की वजह से उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में वह अपने बेटे यश की मां का किरदार निभा रही हैं। सुनीता के मुताबिक, यह इंडस्ट्री के लिए एक खास मौका होगा, क्योंकि पहली बार कोई रियल लाइफ मां और बेटा एक साथ एक ही फिल्म से लॉन्च हो रहे हैं।
फैंस से की बेटे के लिए प्यार और आशीर्वाद की अपील
सुनीता आहूजा ने फैंस से अपील की कि जिस तरह लोगों ने उन्हें हमेशा प्यार दिया है, उसी तरह उनके बेटे यश को भी अपना प्यार और आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि दर्शक यश को भी उसी तरह स्वीकार करें।
गोविंदा की बेटी टीना भी कर चुकी हैं एक्टिंग
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं, सुनीता आहूजा हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी बेबाक बातों और कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्डिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अब सभी की नजरें यश आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू पर टिकी हैं। सितंबर में रिलीज होने वाली यह फिल्म गोविंदा परिवार के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














