40 की उम्र में जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई: LIVE कॉन्सर्ट में मंगेतर का कराया दीदार, बोली- 'ये हैं मेरे चौधरी साहब'
Jasmine Sandlas Engagement: 'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दिल्ली में अपने द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपने जीवन के सबसे बडे़ राज से पर्दा उठा दिया और लाइव कॉन्सर्ट में ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया।
LIVE कॉन्सर्ट में मंगेतर का कराया दीदार
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और मुस्कुराते हुए कहा, "ये हैं मेरे चौधरी साहब।" इसके बाद उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की और बताया कि यही वह शख्स हैं जिन्होंने उन्हें अंगूठी पहनाई है। दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाया और जैस्मिन के सुपरहिट गाने 'लावां' पर साथ डांस भी किया। इस खास पल ने कॉन्सर्ट में मौजूद हजारों फैंस का दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा।
कौन हैं शेखर चौधरी?
जैस्मिन सैंडलस ने पहली बार पब्लिकली अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके फैंस पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखर चौधरी कई बार जैस्मिन की इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो में नजर आ चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। एक कार्यक्रम के दौरान शेखर 'Team Sandlas' लिखी टी-शर्ट पहने हुए भी दिखाई दिए थे।
इतना ही नहीं, जब जैस्मिन वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गई थीं, तब भी शेखर उनके साथ मौजूद थे। उस यात्रा की तस्वीरों और वीडियो में भी वह सिंगर के साथ नजर आए थे। फिलहाल , शेखर चौधरी के निजी जीवन से जुड़ी अधिक जानाकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका मनोरंजन जगत से संबंध हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' की शानदार शुरुआत
दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉन्सर्ट के साथ जैस्मिन सैंडलस के 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' की शुरुआत हुई। इस मौके पर उन्होंने गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा और हैवी ज्वेलरी पहनकर शानदार एंट्री की। अपने सुपरहिट गानों और दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों को अंत तक झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के बाद जैस्मिन सैंडलस अपने इंडिया टूर के तहत मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में परफॉर्म करेंगी।
Sunita Ahuja: चुपचाप सहने वाली औरत नहीं हूं...', लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, महिलाओं को दिया खास संदेश
Sunita Ahuja exit Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने अपने शो के सफर, पति गोविंदा साथ अपने रिश्ते और बेबाक बयानों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें शो का हिस्सा बनकर काफी मजा आया और वह अपनी बात खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटेंगी।
शो का अनुभव बताया शानदार
मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि 'लॉक अप 2' का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, "मैं सीखती नहीं, सिखाती हूं। जब मैं दुनिया को सिखाती हूं तो मुझे कौन सिखाएगा? शो में नए बच्चों के साथ रहना बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे दोस्ती की और राम कपूर भी मेरे अच्छे दोस्त बन गए। सभी ने मेरा बहुत ध्यान रखा, इसलिए मुझे यह अनुभव बहुत पसंद आया।"
शादी और रिश्ते पर भी रखी अपनी राय
शो के दौरान सुनीता ने अपनी शादी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे और उनके रिश्ते में तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्यार की वजह से हर मुश्किल का सामना किया।
बाद में अभिनेता राम कपूर से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए कहा, "वह मेरे पति हैं। अगर उनके 50 अफेयर भी हों, तो इससे किसी और को क्या फर्क पड़ता है? वह मेरे पति हैं और मैं उनकी पत्नी हूं।"
'मैं सच में सुपरस्टार हूं'
सुनीता ने बताया कि जब शो की होस्ट फराह खान ने उन्हें 'सुपरस्टार' कहा, तो उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, "मैं सच में सुपरस्टार हूं। इस उम्र में कितनी महिलाएं हैं जो बाहर निकलकर ऐसा काम करने की हिम्मत करती हैं?" उन्होंने यह भी कहा कि वह एक अच्छी बहू रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाया है। साथ ही अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार दिए हैं।
महिलाओं को दिया खास संदेश
अपने बेबाक बयानों पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि महिलाएं हर बात चुपचाप सहने के लिए नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा, "अगर कोई आपको गाली देता है, तो क्या आप उसे सहते रहेंगे? मैं ऐसी औरत नहीं हूं जो सब कुछ चुपचाप सह ले। मैं सभी महिलाओं से कहती हूं कि अपनी जिंदगी अपने लिए जियो। इसमें गलत क्या है?"
यह भी पढ़े- राजपाल यादव को 3 महीने की जेल! चेक बाउंस मामले में करोड़ों रुपए न चुकाने पर दिल्ली HC ने सुनाई सजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi