Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Explainer: तीन देशों का दौरा, कई बड़े समझौते, जानिए PM मोदी की विदेश यात्रा भारत के लिए क्यों है अहम

PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की अपनी तीन देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पूरी कर ली है. इस दौरे के बाद वह भारत के लिए रवाना हो गए हैं. इस यात्रा का सबसे अहम पड़ाव न्यूजीलैंड रहा, जहां भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई दिशा मिली. दोनों देशों ने अपने संबंधों को आगे बढ़ाते हुए रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है. 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा सिर्फ कूटनीतिक मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग का मजबूत आधार भी तैयार हुआ है. यात्रा के अंत में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम खुद एयरपोर्ट पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी को विदाई दी, जिसे दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.

40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. पिछले चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा थी. ऑकलैंड पहुंचने पर उनका पारंपरिक माओरी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की.

2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत और न्यूजीलैंड के बीच नई रणनीतिक साझेदारी रही. दोनों देशों ने 'भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: रोडमैप टू 2030' को मंजूरी दी. इसके तहत अगले चार वर्षों में कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा.

दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर यानी करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है. हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते को तेजी से लागू करने पर भी सहमति बनी है.

कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कीवीफ्रूट एक्शन प्लान शुरू किया जाएगा. साथ ही भारत के नागालैंड और उत्तराखंड में दो एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे कृषि अनुसंधान और तकनीक को बढ़ावा मिलेगा.

रक्षा और सुरक्षा सहयोग हुआ मजबूत

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में 18 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. सबसे अहम समझौता दोनों देशों की रक्षा एजेंसियों के बीच समुद्री सहयोग को लेकर हुआ है.

इसके तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काम करेंगे. नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक्स सपोर्ट बढ़ाने पर भी सहमति बनी है.

आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए दोनों देशों ने एक संयुक्त कार्य समूह बनाने का फैसला किया है, जो खुफिया जानकारी साझा करेगा. इसके अलावा आपदा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसी के बीच भी समझौता हुआ है.

पर्यटन, शिक्षा और विज्ञान में भी बढ़ेगा सहयोग

भारत और न्यूजीलैंड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीधी उड़ानों की संभावनाओं पर काम करने का फैसला किया है. दोनों देशों की एयरलाइंस को इस दिशा में प्रोत्साहित किया जाएगा.

खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और स्पोर्ट्स साइंस को लेकर संयुक्त कार्य योजना बनाई गई है. समुद्री विरासत के संरक्षण के लिए भारत के लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर और न्यूजीलैंड मैरीटाइम म्यूजियम के बीच समझौता हुआ है.

विज्ञान और शोध के क्षेत्र में गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी के बीच अंटार्कटिका अनुसंधान पर सहयोग बढ़ेगा. खाद्य प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कई संस्थानों ने साझेदारी की है. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने का फैसला भी किया है.

एक नजर में दौरे की बड़ी बातें

  • 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड का दौरा किया.
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई.
  • रोडमैप 2030 के तहत व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया.
  • रक्षा और सुरक्षा से जुड़े 18 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.
  • आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया जाएगा.
  • पर्यटन, शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ.
  • न्यूजीलैंड ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की.
  • कृषि क्षेत्र में कीवीफ्रूट एक्शन प्लान और दो एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'दुनिया को विकास के नए मॉडल दे रहा है आज का भारत', न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

इंडोनेशिया में भी हुए अहम फैसले

न्यूजीलैंड से पहले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया पहुंचे थे. वहां उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मुलाकात की और रक्षा, व्यापार तथा समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने करीब एक हजार साल पुराने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रामबानन मंदिर के जीर्णोद्धार परियोजना का संयुक्त उद्घाटन भी किया. इस पहल को भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी कई बड़ी घोषणाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक नेता सम्मेलन में भी हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम निर्यात से जुड़े प्रशासनिक इंतजामों को अंतिम रूप देने की घोषणा की. इसके अलावा खेल के क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया. घोषणा की गई कि ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग का अगला सीजन भारत के चेन्नई में खेले जाने वाले ऐतिहासिक मुकाबले से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता

भारत की विदेश नीति को मिली नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी की यह तीन देशों की यात्रा भारत की विदेश नीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस दौरे के दौरान व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, विज्ञान, शिक्षा, पर्यटन और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौते हुए. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका भी और मजबूत हुई. विशेषज्ञों का मानना है कि इन समझौतों का असर आने वाले वर्षों में भारत के आर्थिक, सामरिक और वैश्विक संबंधों को नई मजबूती देने में दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की वैश्विक उपलब्धियां, कहा-दुनिया को दे रहे हैं विकास का नया मॉडल

Continue reading on the app

उप्र: गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र: गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, एक आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG Women's Test: लॉर्ड्स में भारत का दबदबा, इंग्लैंड पर 269 रन की बढ़त, क्रांति के पंजे के बाद मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

IND vs ENG Women's Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने दूसरे दिन इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया. पहली पारी में 285 रन बनाने के बाद भारत ने इंग्लैंड को 170 रन पर समेट दिया, जिसमें क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में स्मृति मंधाना की नाबाद 69 रन की बदौलत भारत ने 269 रन की बढ़त बना ली. Sat, 11 Jul 2026 23:56:19 +0530

  Videos
See all

Kanpur Zoo Miracle Recovery: जब तेंदुए ने हरा दिया मौत को! Jerry Leopard Recovery Story | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T19:30:01+00:00

Uttar Pradesh News: अभी अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! | Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T19:00:07+00:00

Bollywood Award Show: फैशन और ग्लैमर का शानदार संगम #bollywood #shorts #ytshorts #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T19:00:39+00:00

FIFA World Cup 2026: Erling Haaland को रोकने के लिए क्या केरगी Kane की सेना?| Football World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T18:47:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers