पत्नी की हत्या में जेल गए बीडीओ मनोज कुमार, अब दारोगा गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार; फोन से खुलेंगे राज?
दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं, उनकी कथित गर्लफ्रेंड महिला दारोगा को भी सीतामढ़ी से हिरासत में लेकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बेगूसराय के एक थाने में पोस्टेड हैं। पुलिस ने BDO के दोनों फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर, बदमाशों ने खदेड़ कर गोलियां बरसाईं; तनाव के बाद पुलिस तैनात
समस्तीपुर में अपराधियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने प्रभात और सन्नी नाम के दो शख्स को फिल्मी अंदाज में गोलियों से भून दिया है। प्रभात और सन्नी को फोन कर एक दुकान के पास पहले बुलाया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।



















