Responsive Scrollable Menu

भारत-नेपाल की पुरानी सैन्य परंपरा कायम, जनरल धीरज सेठ को मिला नेपाली सेना का मानद पद

India Nepal military: भारत और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया।

यह सम्मान भारत और नेपाल के बीच सैन्य संबंधों की विशेषता मानी जाने वाली 1950 से चली आ रही परंपरा के तहत दिया गया है। इस परंपरा के अनुसार, दोनों देश एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने देश की सेना में जनरल की मानद रैंक प्रदान करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा और सैन्य सहयोग को भी मजबूती मिलती है।

क्यों है महत्वपूर्ण?

माना जाता है कि इस परंपरा ने दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास, राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में जनरल सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद का चिन्ह भेंट किया।

इस सम्मान समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, मुख्य सचिव गोविंद बहादुर कार्की, नेपाली सेना के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल, नेपाली सेना के पूर्व सेना प्रमुख, विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, नेपाल में भारत के राजदूत और मित्र देशों के रक्षा अताशे भी मौजूद थे।

काठमांडू यात्रा पर गए जनरल 

नेपाली सेना के अनुसार, 30 जून को भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले भारतीय सेना प्रमुख, नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर नेपाल की चार दिवसीय यात्रा पर काठमांडू पहुंचे हैं। जनरल सेठ ने पांच सदस्यीय भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दल में उनकी पत्नी कोमल सेठ भी शामिल थीं, जो भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्लयूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष हैं। कोमल नेपाली आर्मी वाइव्स एसोसिएशन (एनएडब्लयूए) की अध्यक्ष नीता छेत्री सिग्देल से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल सिग्देल से हुई भेंट

बैठक के दौरान नेपाली आर्मी वाइव्स एसोसिएशन ने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी। नेपाली सेना के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल सिग्देल सोमवार शाम को जनरल सेठ और आए हुए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भोज का आयोजन कर रहे हैं। मानद पद दिए जाने से पहले जनरल सेठ ने सोमवार को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल सिग्देल से शिष्टाचार भेंट की। नेपाली सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "बैठक के दौरान उन्होंने आपसी हित के मुद्दों और नेपाल-भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।"

गार्ड ऑफ ऑनर का किया निरीक्षण

इस यात्रा के दौरान जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सोमवार को आर्मी पैवेलियन में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। रविवार को जनरल सेठ के आगमन के बाद नेपाली सेना ने एक बयान में कहा कि इस तरह के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान दोनों सेनाओं के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह यात्रा नेपाल और भारत के बीच नियमित उच्च-स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान का हिस्सा है, जो दोनों पड़ोसी देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है।

राजदूत से भी हुई मुलाकात

इस बीच, जनरल सेठ ने रविवार शाम को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से भी मुलाकात की। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दूतावास ने कहा, "यह यात्रा नेपाल और भारत के बीच अनोखे और समय-परीक्षित रक्षा संबंधों की पुष्टि करती है, जो साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और सेना-से-सेना के स्थायी संबंधों पर आधारित हैं।"

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

केरल के मुख्यमंत्री ने खनन कानून में बदलाव के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

केरल के मुख्यमंत्री ने खनन कानून में बदलाव के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्डकप- भारतीय महिला टीम आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी:पिछला मैच चीन से ड्रॉ खेला था; नवनीत से फिर गोल की उम्मीद

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मजबूत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस मुकाबले में जीत भारत को अगले राउंड के करीब पहुंचा देगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन में खेला जाएगा। भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है भारत के ग्रुप में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड हैं। नए फॉर्मेट में हर पूल की टॉप-2 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। भारत 1 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका बिना खाता खोले अंतिम पायदान पर है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही टीम का अगले राउंड में पहुंचने का दावा मजबूत हो जाएगा। हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। चीन के खिलाफ नवनीत और दीपिका ने गोल किया था चीने के खिलाफ भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने गोल किए थे। मैच के 8वें मिनट में ही नवनीत ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। चीन ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे किया। हालांकि मैच ड्रॉ रहा। भारतीय कोच बोले- बॉल पजेशन में सुधार जरुरी भारतीय कोच शॉर्ड मारिने ने कहा है कि भारत को बॉल पजेशन और बॉल रिटेंशन में सुधार करना होगा। खिलाड़ियो को गेंद हासिल करने के बाद उसे अपने पास बनाए रखना होगा। फिर अटैक बनाकर गोल की कोशिश करनी होगी। उन्होेंने कहा- भारत का फोकस अगले मैच पर है, ना कि अगले राउंड के अंक गणित पर। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। साउथ अफ्रीका: ओन्थातिले जुलु (कप्तान), मॉर्गन डी जगर (गोलकीपर), स्टेफनी बोथा, एडिथ मोलिकोए, तहीरा ऑगस्टी, अने जानसे वान वुरेन, शाना मेंडोंका, बियांका वुड, न्त्सोपा मोकोएना, पेरिस-गेल आइजैक्स, लेराटो माहोले, बेयली एंगेल्के, केलिन मारी, हन्ना पियर्स, ओन्गेजिवे माली, लाइकेन ब्रिसेट, जीन-लेघ डु टॉइट, नोमसा म्जिजी, कैलीन डेन बक्कर, कायला डी वाल, मार्लिस वान टोंडर (गोलकीपर)। 18 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले… Mon, 17 Aug 2026 23:00:00

  Videos
See all

Hemant Soren Govt ने रद्द कीं JSSC-CGL समेत TDLC परीक्षाएं.. Devendra Mehto ने दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:54:54+00:00

Iran America War Update : जंग में ईरान का पलड़ा भारी , ट्रंप की बढ़ी मुश्किल! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers