Hybrid SUV: किआ की नई सेल्टोस हाइब्रिड की झलक दिखी; जानें इंजन, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स
Hybrid SUV: किआ ने यूरोपीय बाजार के लिए अपनी बिल्कुल नई सेल्टोस हाइब्रिड से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसमें नया हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है, जो यूरोप के कई बाजारों, खासकर UK में इस एसयूवी का एकमात्र इंजन विकल्प होगा। नई सेल्टोस हाइब्रिड की बिक्री इस साल के अंत तक यूरोप और अमेरिका में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि भारतीय बाजार में इसे 2027 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन
नई Kia Seltos Hybrid में 1.6-लीटर GDI हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Kia ने पहले इस मॉडल की झलक दिखाई थी, लेकिन उस समय इंजन और पावरट्रेन की जानकारी साझा नहीं की गई थी।
2WD और e-AWD दोनों विकल्प
ग्राहकों को नई Seltos Hybrid में 2WD और e-AWD (Electronic All-Wheel Drive) दोनों विकल्प मिलेंगे। 2WD वेरिएंट 154PS की अधिकतम पावर जनरेट करता है और फ्रंट व्हील्स को पावर भेजता है। वहीं, ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए e-AWD वेरिएंट 178PS की पावर के साथ उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि Kia की यह पहली हाइब्रिड SUV है, जिसमें e-AWD सिस्टम दिया गया है।
e-AWD सिस्टम के फायदे
e-AWD सिस्टम बेहतर ट्रैक्शन, स्टेबिलिटी और हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम सड़क की स्थिति के अनुसार आगे और पीछे के एक्सल के बीच टॉर्क का संतुलित वितरण करता है, जिससे तेज रफ्तार या फिसलन वाली सड़कों पर भी वाहन का नियंत्रण बेहतर बना रहता है। Kia भविष्य में इस हाइब्रिड तकनीक को भारतीय बाजार में भी पेश करने की योजना बना रही है।
मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
नई Seltos Hybrid में Eco, Normal और Sport जैसे मल्टीपल ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Smart Regenerative Braking 3.0, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और Vehicle-to-Load (V2L) जैसी आधुनिक तकनीकें भी मिलती हैं। Kia का दावा है कि Smart Regenerative Braking 3.0 तकनीक का इस्तेमाल करने वाली यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV है।
V2L और Stay Mode
Vehicle-to-Load (V2L) फीचर की मदद से यूजर्स वाहन की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। वहीं, Stay Mode के जरिए गाड़ी पार्क रहने के दौरान भी क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बिना इंजन पर अतिरिक्त लोड डाले आरामदायक केबिन वातावरण बनाए रखते हैं।
इंटीरियर और सेफ्टी
नई Seltos Hybrid के केबिन में स्पोर्टी सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा SUV में क्रूज कंट्रोल और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स का बड़ा पैकेज भी मिलेगा। Kia आने वाले समय में इसकी कीमत, लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।
(मंजू कुमारी)
पेट्रोल पंप पर सियासी घमासान! एथनॉल मिक्स फ्यूल को लेकर केजरीवाल ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा
केजरीवाल अचानक दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और गाड़ियों के सर्विस स्टेशन पर जा पहुंचे, ताकि वे ई20 पेट्रोल को लेकर गाड़ी मालिकों का असली और जमीनी अनुभव जान सकें. वहां पेट्रोल भरवाने आए लोगों और अपनी गाड़ियों की मरम्मत करा रहे चालकों से बातचीत के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

Haribhoomi
News18