उज्जैन उत्कृष्ट स्कूल में छात्रों ने जमकर किया हंगामा, शिक्षक पर मारपीट का लगाया आरोप, ABVP ने किया चक्काजाम, जानिए क्या है पूरा मामला?
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गया। दरअसल कक्षा 12वीं के छात्रों ने आरोप लगाया है कि अंग्रेजी बोलने का दबाव बनाने के दौरान महिला शिक्षिका ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं विवाद बढ़ने पर एक शिक्षक के साथ भी कहासुनी हुई जिसके बाद छात्रों ने मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र स्कूल के बाहर जमा हो गए।
दरअसल छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शास्त्री नगर रोड पर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नीलगंगा और माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कई दौर की बातचीत के बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
छात्रों ने क्या आरोप लगाए?
दरअसल कक्षा 12वीं के एक छात्र का कहना है कि चौथे पीरियड में इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने छात्रों से अंग्रेजी में बोलने के लिए कहा। जब कुछ छात्र ऐसा नहीं कर पाए तो उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। छात्र के मुताबिक विवाद के दौरान शिक्षक रवि पंड्या पहुंचे और उन्हें कक्षा से बाहर ले जाकर मारपीट की। छात्र ने दावा किया है कि इस दौरान उसकी शर्ट भी फाड़ दी गई। वहीं इस घटना के बाद अन्य छात्र भी कक्षा से बाहर निकल आए और विरोध शुरू कर दिया।
वहीं इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने इन आरोपों से अलग पक्ष रखा है। दरअसल उनका कहना है कि कुछ छात्र पढ़ाई के दौरान लगातार शोर कर रहे थे और बेंच बजा रहे थे। समझाने के बावजूद जब छात्र नहीं माने तो उन्होंने उन्हें डांटा। शिक्षिका के अनुसार इसके बाद छात्रों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिस पर उन्होंने शिक्षक रवि पंड्या को बुलाया। उनका कहना है कि बाद में छात्र और शिक्षक के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई।
ABVP के प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
वहीं करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क पर जाम लगने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। शाम को स्कूल प्राचार्य विभा शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और लिखित आश्वासन दिया कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दिया गया है।
डॉक्टर बनने का देखा सपना, 'मिस आंध्र' बनने के बाद बदली किस्मत, जिस्म बेचकर कमाने लगी पैसा
एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रही है. उन्होंने सालों पहले अपनी जिंदगी के कई राज उजागर करके सबको चौंका दिया था. एक्ट्रेस का कहना था कि वे शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया में इतना खो गई थी कि गलत रास्ता पकड़ लिया. उन्होंने आलीशान जिंदगी की चाहत में पैसों के बदले शरीर बेचा. करीब 10 साल बाद उनका नाम विवादित केस में सामने आया.

Mp Breaking News
News18