Hybrid Cars: माइलेज से लेकर फीचर्स तक, ये 4 हाइब्रिड कारें हैं भारत में शानदार ऑप्शन
Hybrid Cars: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर कार खरीदते समय आपकी प्राथमिकता बेहतर माइलेज है, तो हाइब्रिड कारें एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होने के साथ ड्राइविंग भी ज्यादा स्मूद रहती है। अब हाइब्रिड कारों में सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक सेफ्टी तकनीक भी देखने को मिलती है। पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इन्हें ग्राहकों के बीच आकर्षक बनाते हैं।
Maruti Suzuki Victoris
Maruti Suzuki Victoris मॉडर्न और बोल्ड SUV डिजाइन के साथ आती है। इसके एक्सटीरियर में स्लीक LED हेडलैंप और एयरोडायनामिक बॉडी लाइन्स देखने को मिलती हैं। वहीं, केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 28.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट करीब 10.49 लाख रुपये, जबकि स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत करीब 16.38 लाख से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक बताई गई है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
Maruti Suzuki Grand Vitara प्रीमियम मिड-साइज SUV सेगमेंट में लोकप्रिय विकल्प है। इसमें बड़ी क्रोम ग्रिल, शार्प LED DRLs और मस्कुलर डिजाइन दिया गया है। केबिन में डुअल-टोन थीम के साथ लेदरेट फिनिश, 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, HUD, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन और e-CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसका माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, डिस्क ब्रेक और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं। हाइब्रिड मॉडल की कीमत करीब 18.43 लाख रुपये से शुरू होती है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
Toyota Urban Cruiser Hyryder अपने स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें क्रिस्टल एक्रेलिक ग्रिल, क्रोम एलिमेंट्स और स्लीक LED हेडलैंप मिलते हैं। इसका केबिन डुअल-टोन लेदर फिनिश के साथ आता है।
फीचर्स में 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्राइव मोड्स, पैडल शिफ्टर्स और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।
Hyryder के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत करीब 16.66 लाख से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Honda City e
सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Honda City e एक प्रीमियम हाइब्रिड विकल्प है। इसमें फुल-LED हेडलैंप, रियर स्पॉयलर और स्पोर्टी बॉडी लाइन्स मिलती हैं। केबिन में लेदर सीट्स, 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसमें 1.5-लीटर Atkinson-Cycle i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप और e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका माइलेज 27.13 किमी प्रति लीटर है।
सेफ्टी के लिए Honda Sensing ADAS, 6 एयरबैग, LaneWatch कैमरा, ABS और EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत करीब 19 लाख से 20.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
किसके लिए कौन सी हाइब्रिड कार?
अगर आपकी प्राथमिकता सबसे ज्यादा माइलेज है, तो दिए गए विकल्पों में Maruti Suzuki Victoris Strong Hybrid सबसे आगे नजर आती है। वहीं, SUV सेगमेंट में Grand Vitara और Urban Cruiser Hyryder अच्छे विकल्प हैं, जबकि सेडान पसंद करने वाले ग्राहक Honda City e पर विचार कर सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
Electric SUV: एमजी की नई हेक्टर हॉक ईवी की पहली झलक आई सामने, जानें लॉन्च डेट
Electric SUV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली SUV लॉन्च से पहले बिना किसी कवर के नजर आई है। कंपनी इसे 26 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम Hector Hawk हो सकता है। माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Wuling Starlight 560 का री-बैज्ड वर्जन होगी। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।
डिजाइन में दिखेंगे मामूली बदलाव
पहली नजर में Hector Hawk का डिजाइन ग्लोबल मॉडल Starlight 560 से काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है। हालांकि, भारतीय मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा अंतर फ्रंट ग्रिल पर नजर आता है, जहां MG का लाइटेड लोगो दिया गया है। इसमें एक लाइटबार एलिमेंट है, जो हेडलैंप तक जाता है।
SUV के हेडलैंप में Starlight 560 जैसा ही ट्विन-पैरेलल LED DRL डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट बंपर का डिजाइन भी ग्लोबल मॉडल के समान नजर आता है।
साइड प्रोफाइल में क्या बदला?
साइड से देखने पर सबसे बड़ा बदलाव अलॉय व्हील्स में दिखाई देता है। इसके अलावा विंडोलाइन, बॉडी क्लैडिंग और D-पिलर ट्रिम जैसे डिजाइन एलिमेंट्स ग्लोबल मॉडल से काफी मिलते-जुलते हैं।
SUV का रियर हिस्सा अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। हालांकि, कंपनी के टीजर से संकेत मिलता है कि टेल लैंप में भी हेडलैंप की तरह LED लाइटिंग डिजाइन दिया जाएगा।
तीन-रो वाला केबिन
इंटीरियर की बात करें तो MG ने इस SUV में तीन-रो सीटिंग लेआउट की पुष्टि की है। दूसरी और तीसरी रो में बेंच-स्टाइल सीटें दी जाएंगी। हालांकि, दूसरी रो में कैप्टन चेयर का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
टीजर इमेज में डैशबोर्ड पर बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई देता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील के पीछे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
कितना दमदार होगा पावरट्रेन?
भारत में आने वाली Hector Hawk EV के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके ग्लोबल सिबलिंग Wuling Starlight 560 में 69.2 kWh की LFP बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है।
यह मोटर करीब 201 bhp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ग्लोबल मॉडल एक बार चार्ज करने पर करीब 530 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। अब देखना होगा कि भारतीय मॉडल में यही पावरट्रेन मिलता है या कंपनी इसमें कोई बदलाव करती है।
EV के बाद आएगा Plug-in Hybrid मॉडल
MG की योजना भारत में इलेक्ट्रिक SUV के बाद अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार पेश करने की भी है। उम्मीद है कि यह मॉडल भी Hector Hawk EV पर आधारित हो सकता है।
कंपनी का ADAPT प्लेटफॉर्म अलग-अलग तरह के विद्युतीकृत पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें EV, रेंज एक्सटेंडर, प्लग-इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जैसे विकल्प शामिल हैं। ऐसे में आने वाले समय में MG के भारतीय पोर्टफोलियो में कई तरह के इलेक्ट्रिफाइड मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









