Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

प्रो बॉक्सिंग लीग का Grand Finale, Dy CM Brajesh Pathak ने विजेताओं को दी Honda Motorcycle और Scooty

नई दिल्ली। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) का भव्य ग्रैंड फिनाले शुक्रवार देर रात तक उत्साह, रोमांच और दिव्यता के साथ तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। पांच दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए मुक्केबाजों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया तथा हजारों खेल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

अरुण सिंह महासचिव भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

दीप प्रज्वलन समारोह में अशोक सिंघल केबिनेट मंत्री असम, वेदप्रकाश टंडन (चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय रामलीला), जयप्रकाश (पूर्व महापौर), पं. वेदव्यास जी महाराज नैमिषारण्य तीर्थ, सीतापुर, निशांत वर्मा अध्यक्ष आंध्र प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन हैदराबाद तथा आर.एस. गोस्वामी (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), संजीव कुमार (उपाध्यक्ष ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम: राकेश ठाकरान
पांचवें एवं अंतिम दिन खेले गए सभी फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, साहस और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे आयोजन की सराहना की।

खचाखच भरा तालकटोरा स्टेडियम, संगीत की धुनों पर झूमे खिलाड़ी:तरुण चुग (महासचिव भाजपा)
देशभर से आए खिलाड़ियों, उनके परिवारों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से तालकटोरा इंडोर स्टेडियम खचाखच भरा रहा। जैसे-जैसे विजेताओं की घोषणा होती गई, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और संगीत की धुनों से गूंज उठा। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी खुशी का इज़हार नृत्य और उत्साह के साथ किया।

बृजेश पाठक जी ने विजेताओं को किया सम्मानित: शशिकांत
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को चैंपियनशिप मेडल, ट्रॉफियां एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए। पुरुष वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को होंडा मोटरसाइकिल तथा महिला वर्ग की स्वर्ण पदक विजेताओं को स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सैयद शाहनवाज़ हुसैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्रीमती सुनीता दुग्गल (पूर्व सांसद), भाऊसाहेब वाकचौरे (लोकसभा सांसद, शिर्डी), कुमार ऋषिकेश (वरिष्ठ आयकर अधिकारी), डॉ. वंदना टंडन,  अजय बिंदल, तरूण अग्रवाल, मनोज गोयल सहित चारों टीमों के स्वामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही देशभर से आए आईएबीएफ के पदाधिकारियों, पूर्व खिलाड़ियों, अर्जुन पुरस्कार विजेता, तकनीकी अधिकारियों एवं खेल संगठकों का भी सम्मान किया गया।

विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं का हुआ सम्मान : राकेश ठाकरान
53.525 किग्रा (बैंटमवेट – पुरुष)
???? देवेन्द्र सिंह सोइनकी (राजस्थान)
???? हनी ओल्ह्यान (मध्यप्रदेश)

69.85 किग्रा (सुपर वेल्टरवेट – महिला)
???? कोमल प्रीत कौर (पंजाब)
???? संजना देवी (दिल्ली)

61.235 किग्रा (लाइटवेट – पुरुष)
???? युवराज (जम्मू-कश्मीर)
???? सूरज प्रताप सिंह देदड़ा (राजस्थान)

61.235 किग्रा (लाइटवेट – महिला)
???? शिवानी (दिल्ली)
???? रानी देवी (हरियाणा)

72.574 किग्रा (मिडिलवेट – पुरुष)
???? अंकित कुमार (हरियाणा)
???? आदित्य राज (जम्मू-कश्मीर)

79.378 किग्रा (लाइट हेवीवेट – पुरुष)
???? रॉबिन सॉगवान (दिल्ली)
???? पर्व (पंजाब)

53.525 किग्रा (बैंटमवेट – महिला)
???? आरज़ू (दिल्ली)
???? आरती (पंजाब)

90.718 किग्रा (क्रूज़रवेट – पुरुष)
???? साहिल
???? बिक्रमजीत सिंह (पंजाब)

विशेष पुरस्कार
* पुरुष वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को होंडा मोटरसाइकिल, स्वर्ण पदक एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।
* महिला वर्ग की सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को स्कूटी, स्वर्ण पदक एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।
* सभी रजत पदक विजेताओं को रजत पदक एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
* सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए।

डॉ. राकेश मिश्र ने व्यक्त किया सभी का आभार
समारोह के अंत में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी मुख्य अतिथियों, खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा देशभर से पधारे खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक नया अध्याय है, जो देश के युवा मुक्केबाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और खिलाड़ियों ने संगीत की धुनों पर उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक प्रथम प्रो बॉक्सिंग लीग के सफल आयोजन का जश्न मनाया। यह आयोजन भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।

Continue reading on the app

Omar Abdullah का BJP पर Horse-Trading का आरोप, बोले- NC विधायक को दिया 30 करोड़ का ऑफर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को बिना नाम लिए दावा किया कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि विधायक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा बीजेपी के एक अधिकारी, जो सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हैं, ने जम्मू से मेरे एक विधायक से बंद कमरे में कहा, 'हम आपको 20 से 30 करोड़ रुपये, एक मंत्रालय और राज्य का दर्जा देंगे। आप हमारे साथ आ जाइए।' क्या उन्हें लगता है कि इन लोगों का भरोसा इतना सस्ता है? उन्होंने बीजेपी पर "पिछले दरवाजे" से सत्ता में आने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा बीजेपी वालों, हमें इतना कमजोर मत समझो। तुम्हारे लिए पिछले दरवाजे से कोई एंट्री नहीं होगी। तुम पिछले दरवाजे से मुख्य कुर्सी तक नहीं पहुंच पाओगे। अभी जनता ने तुम्हें पीछे रखा है और तुम पीछे ही रहोगे।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की ओर से 20 जुलाई को नई दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि इजाज़त न मिलने के बावजूद यह कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा, "हमारा 20 जुलाई का कार्यक्रम तय है। हम पर दूसरों से सलाह-मशविरा न करने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस का मुद्दा नहीं है। यह सभी से जुड़ा है, चाहे वे राजनीतिक दलों से हों या न हों। सभी मौजूदा और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है क्योंकि राज्य का दर्जा पाने की लड़ाई सभी के लिए है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें: 90 के दशक में Hurriyat Conference ने जो भारत विरोधी करतूतें की थीं, Amit Shah एक एक करके उनका ले रहे हैं हिसाब!

अब्दुल्ला ने कहा, "मैं सभी नेताओं से अपील करता हूं कि वे अगले तीन साल तक चुनावी लड़ाई को भूल जाएं और राज्य का दर्जा पाने की लड़ाई के लिए एकजुट हों। अगर वे डर या दबाव के कारण दूर रहते हैं, तो वे जनता के साथ धोखा करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को अब्दुल्ला ने कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को केंद्र शासित प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए इजाज़त नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir के धैर्य को कमजोरी न समझें, Centre पर भड़के Omar Abdullah, माँगी Statehood की समय-सीमा

अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पूर्ण राज्य का दर्जा NC की पुरानी मांग रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए अलग-अलग पार्टियों के 52 नेताओं को बुलाया है।
श्रीनगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए उमर ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विरोध प्रदर्शन को "विफल" करने की कोशिश की जा रही है। CM अब्दुल्ला ने कहा, "हम अभी भी उस अनुमति को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 'कॉकरोच पार्टी' को अनुमति मिलने में 24 घंटे भी नहीं लगे, जबकि हम चार-पांच दिनों से इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग हमारे कार्यक्रम को विफल करने पर तुले हुए हैं; उन्होंने अपनी तारीखें हमारे कार्यक्रम के साथ ही तय कर लीं।

Continue reading on the app

  Sports

Jos Buttler: 12 चौके, 8 छक्के... भारत के खिलाफ बटलर ने खेली सबसे बड़ी पारी, 9 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

jos buttler hundred: जोस बटलर ने 131 रन की विस्फोटक पारी खेलकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया. Sat, 11 Jul 2026 21:48:16 +0530

  Videos
See all

Iran News: मोजतबा की 'शपथ' ट्रंप के लिए 'अग्निपथ'? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T16:43:04+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | किसका कटेगा पत्ता? किसका चलेगा सिक्का? | Modi Cabinet | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T16:43:17+00:00

Devraha Baba | Eye Opener: देवरहा बाबा के जीवन का सबसे बड़ा रहस्य! | #devrahababa #eyeopener #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T16:44:30+00:00

Iran America War: ईरान को ट्रंप की चेतावनी, मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल | Trump | US Army | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T16:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers