JSW Energy की सब्सिडियरी को मिले ₹444 करोड़ के ऑर्डर, सोमवार को शेयर में दिख सकती है अच्छी तेजी
JSW Energy की मौजूदा लॉक्ड-इन जनरेशन कैपेसिटी 32.1 गीगावाट (GW) है। लॉक्ड-इन एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी 29.6 GWh है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 GW जनरेशन कैपेसिटी और 40 GWh एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी हासिल करना है
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताए जाने के बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले इसमें 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.1 डिग्री अधिक है।
लोधी रोड पर पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं, रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.5 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये शुक्रवार की तुलना में क्रमशः 0.6 डिग्री और 1.4 डिग्री कम हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, दिनभर अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। आ
ईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पूर्वाह्न के दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।’’ मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
हालांकि, आने वाले सप्ताह में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और इसके 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, शनिवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बनी रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार शाम चार बजे दर्ज 24 घंटे का औसत एक्यूआई 65 था और वह भी ‘संतोषजनक’ श्रेणी में था। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Moneycontrol
prabhasakshi