बरसात में कौन-सी सब्जियां खाएं और किनसे बनाएं दूरी? जानें एक्सपर्ट की सलाह
मानसून की बारिश राहत के साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी लेकर आती है। इस मौसम में पाचन कमजोर हो सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सब्जियों का सही चुनाव बेहद जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ सब्जियां बारिश में शरीर के लिए बेहतर होती हैं, जबकि कुछ से बचना फायदेमंद हो सकता है
संजू की होगी एंट्री! टीम इंडिया से दुबे और सुंदर का केटगा पत्ता, 23 साल के इस पेस ऑलराउंडर को भी मिलेगी जगह
IND vs ENG 5th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 11 जुलाई (शनिवार) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से खेला जाने वाला है. वहीं इस मुकाबले के टॉस के लिए भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक 6:30 बजे आएंगे.
उससे पहले इस मैच की प्लेइंग-11 में क्या-क्या बदलावा होंगे. उसको लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सबा करीम ने सेंटर क्रिकेट पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किस खिलाड़ी को पांचवें मैच से बाहर किया है और किन खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही है. आइए जानते हैं.
???? क्रिकेट के हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 11, 2026
???????? भारत ???? इंग्लैंड ???????????????????????????? | 5वां टी20I
सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। ???? #ENGvIND #TeamIndia @BCCI @ICC @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/TXaYctTfkN
सबा करीम ने किन खिलाड़ियों को किया बाहर और किसे दिया मौका?
सबा करीम ने अपनी प्लेइंग-11 में संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को मौका दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लोअर ऑर्डर को मजबूत किया है, संजू को वो शिवम दुबे की जगह पर नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने वाले हैं. संजू उनके लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले हैं. वहीं सूर्यांश शेडगे को भी उन्होंने मौका दिया है, जिससे भारतीय टीम की पेस गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो जाए और टीम इंडिया को निचले क्रम में एक बल्लेबाज भी मिल सके.
इसके साथ ही सबा करीम ने टीम से शिवम दुबे को बाहर किया है. इसके साथ ही उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ बॉल और बल्ले दोनों से नाकाम रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने बहुत स्लो पारी खेली, जिसका नुकसान टीम इंडिया को हुआ. कुछ ऐसा ही हाल वाशिगंटन सुंदर का है. वो आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप साबित हुए हैं.
सबा करीम ने कहा कि, 'अगर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा के साथ बने रहने का फैसला करता है, तो आप शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को ला सकते हैं. इससे बैटिंग ऑर्डर मजबूत और सॉलिड हो जाएगा. मुझे एक और बदलाव की उम्मीद है, सूर्यांश शेडगे वाशिंगटन सुंदर की जगह आने के हकदार हैं. वह छठे बॉलर के तौर पर योगदान दे सकते हैं'.
REPLACE SANJU SAMSON WITH SHIVAM DUBEY !!
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 11, 2026
Saba Karim said : "If the team management decides to persist with Tilak Varma, then you can replace Shivam Dube with Sanju Samson. It would make the batting order strong and solid. I am expecting another change, Shedge deserves to come… pic.twitter.com/KoaeDS6L1Y
सबा करीम की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर),अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड्स
इंडिया स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें : 'बात पक्की समझें...' एक फ्रेम में सचिन और उनकी पत्नी अंजिली के साथ दिखे शुभमन, तो फैंस ने लिए जमकर मजे, जानें क्या बोले
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation