MPESB Primary and Secondary Teachers MSPSTET Online Form 2026
MPESB Middle School and Primary School Teacher MSPSTET 2026 Apply Online Post Date: 17-08-2026 Short Description : Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) has released notification for MPESB Primary and Secondary Teachers MSPSTET in which there are No Post . Eligible candidates can apply online between 21/08/2026 to 04/09/2026. All the MPESB Primary and Secondary ...
IND vs SL: गॉल टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी, श्रीलंका को 284 रन पर ढेर कर बनाई 178 रनों की बढ़त, जानें कैसा रहा तीसरे दिन का खेल
भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच टेस्ट गॉल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। सोमवार को तीसरे दिन का मुकाबला मौसम खराब होने के कारण पूरे 90 ओवरों का नहीं हो सका। भारत की पहली पारी 116.4 ओवर में 462 पर खत्म हो गई। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारत के मजबूत स्कोर के सामने 284 रनों पर ही ढेर हो गई। इस हिसाब से भारत ने मुकाबले में 178 रनों की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी कि मौसम फिर अचानक खराब हो गया और अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त घोषित किया।
बता दें कि तीसरे दिन के मुकाबले में भारत के बजबूत स्कोर से सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 168 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बटोरे। यह उनका पहला टेस्ट शतक है।
कैसा रहा श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन?
श्रीलंका ने पहले सेशन में 99 रन जोड़कर पांच विकेट खोए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का का खाता नहीं खुला। दिनेश चांदीमल ने चार और लाहिरु उदारा ने 27 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 14 औक कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 21 रनों का योगदान दिया। मुश्किल वक्त में सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका की लाज बचाई। निरोशन ने 115 गेंदों में सात चौकों के जरिए 80 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। दिनुशा को 79वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरु कुमार आउट होने वाले आखिरी प्लेयर थे।
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
भारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को 3 सफलता मिली। प्रसिद्धा कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता हाथ लगी। अब तक खेले गए मुकाबले में तीनों दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आया है। इस मैच में लंका की टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अब चौथे दिन के खेल पर काफी कुछ निर्भर करेगा।
Innings Break!
Sri Lanka are all-out for 2⃣8⃣4⃣
4⃣ wickets for Manav Suthar
3⃣ wickets for Ravindra Jadeja
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj, Prasidh Krishna and Kuldeep YadavScorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/kOzprMVVsZ
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
सोमवार को भारत से जुटाए सिर्फ 2 रन
सोमवार को भारत की पहली पारी 116.4 ओवर में 462 रन पर सिमट गई। रविवार को स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 460/9 था, लेकिन सोमवार को टीम सिर्फ दो रन ही जोड़ सकी। प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट होने वाले भारत के आखिरी बल्लेबाज रहे, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक
इससे पहले, दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया हालांकि वे दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, केएल राहुल ने 175 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का लगाया। ध्रुव जुरेल ने 51 जबकि ऋषभ पंत ने 39 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा असर डाला और चार विकेट लिए। डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा ने तीन विकेट हासिल किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका की प्लेइंग-11: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Rain brings an end to Day 3 and that will be stumps!#TeamIndia lead by 178 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND https://t.co/cDy57I8vFD
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Sarkarinaukrijobalert.com
Mp Breaking News








