Responsive Scrollable Menu

Video: मुंबई से आया तो बन गया ‘बंबईया’, बंगाल वाला कहलाया ‘मालदा’, जानें इन आमों की अजब कहानी

Bihar Famous Mangoes: 'कलकतिया', 'बंबइया' और 'सफेदा'... नाम भले ही परदेशी लगें, लेकिन स्वाद के मामले में इन दिनों पटना की मंडियों में इन्हीं आमों का भौकाल है! महाराष्ट्र का अलफांसो नाम बदलकर 'बंबइया' बनकर बिक रहा है, तो बनारस का 'लंगड़ा' पूरी तरह पकने के बाद भी हरा रहकर लोगों को चौंका रहा है. वहीं बंगाल का मालदा और आंध्र का बेगमपल्ली भी स्वाद के शौकीनों को खूब छका रहे हैं. साहित्यकार रविशंकर उपाध्याय के अनुसार, जब तक स्थानीय आम नहीं आते, बिहार के लोग इन बाहरी मेहमानों का जमकर स्वागत करते हैं. लेकिन असली ट्विस्ट तो मई के आखिर में आता है. जैसे ही बिहार की अपनी देसी चौकड़ी जर्दालू, चौसा और दूधिया मालदह बाजार में धांसू एंट्री मारती है. इन परदेशी आमों की चमक फीकी पड़ जाती है. अपनी बेमिसाल मिठास और खुशबू के दम पर देसी आम आते ही बाहरी किस्मों का जलवा पल भर में काफूर कर देते हैं. साबित कर देते हैं कि बिहार के फल बाजार का असली 'बॉस' कौन है. 

Continue reading on the app

Air India Flight: एयर इंडिया के 2 पायलट की ड्रग टेस्ट रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’, दोनों ड्यूटी से हटाए गए, टर्बुलेंस हादसे के बाद कड़ी जांच

Air India Flight: एयर इंडिया ने अपने पायलटों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और सख्त कर दी है। 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई टर्बुलेंस की घटना के बाद पायलटों की जांच के दौरान 2 और पायलटों की शुरुआती ड्रग टेस्ट रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ आई है। दोनों पायलटों को एहतियातन तत्काल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

दोनों पायलटों के सैंपल अब पुष्टि के लिए लैब भेजे गए हैं। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शुरुआती नतीजे किसी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण आए हैं या किसी वैध दवा के प्रभाव की वजह से।

5,000 से ज्यादा पायलटों की होगी जांच

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 अगस्त से अपने सभी पायलटों के लिए साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच अनिवार्य कर दी है। एयरलाइंस में 5,000 से अधिक पायलट हैं और अब तक करीब 400 पायलटों की जांच पूरी हो चुकी है।

इस टेस्टिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पायलट उड़ान से पहले या बाद में ऐसे प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन न कर रहा हो, जो उसकी मानसिक या शारीरिक क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।  

4 अगस्त की घटना के बाद बढ़ी सख्ती

यह कार्रवाई 4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद तेज हुई। एयरबस A320neo विमान फुकेत से दिल्ली आ रहा था। उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस के कारण विमान कुछ ही सेकंड में करीब 300 फीट नीचे चला गया।

विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे। घटना में कम से कम 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

घटना के बाद फ्लाइट के कैप्टन का ड्रग टेस्ट किया गया। शुरुआती जांच में रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ आई थी और बाद में पुष्टि परीक्षण में मारिजुआना के सेवन की पुष्टि हुई।

अंतिम लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

हाल में सामने आए दोनों नए मामलों पर एयर इंडिया की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन के लिए अंतिम लैब रिपोर्ट अहम होगी, क्योंकि उसी के आधार पर यह तय किया जाएगा कि दोनों पायलटों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाए।तब तक सुरक्षा मानकों को देखते हुए दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से बाहर रखा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: लक्ष्य कड़े मुकाबले में जीते, त्रीसा-गायत्री भी प्री क्वार्टर फाइनल में

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। त्रीसा और गायत्री ने भी अगले दौर में जगह बनाई। Tue, 18 Aug 2026 20:38:41 +0530

  Videos
See all

स्पीकर बॉक्स में छिपा था 6 किलो गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार #hyderabad #ganja #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:45:46+00:00

Rishikesh Weather: पहाड़ों में बारिश के कहर से बढ़ा Ganga River का जलस्तर | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T15:46:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers