Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। एजेंसियों ने 14 राज्यों में कार्रवाई की। नेटवर्क के 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर उसके हमले की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 12 अगस्त को राज्य पुलिस बलों के साथ रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग सिस्टम के जरिए यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। शाह बोले- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। शाह ने लिखा, “मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI के आतंकी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क को नष्ट कर दिया। 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके हमले की साजिश नाकाम की। भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करके इस नेटवर्क को तोड़ दिया। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का शानदार उदाहरण है।” IED, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद अमित शाह ने बताया कि ISI से फंडिंग पाने वाले इस समूह से IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले CCTV कैमरे बरामद हुए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार ISI सिंडिकेट का कनेक्शन भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों से है। यह नेटवर्क टारगेट किलिंग में भी शामिल रहा है। मंत्रालय ने कहा कि नेटवर्क लोकल मददगारों को पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करने के लिए पैसे देता था। इसके अलावा, जासूसी के लिए इन जगहों पर CCTV कैमरे लगाने का काम भी कराया जाता था। 80 से ज्यादा FIR दर्ज गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि बरामद IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल सीसीटीवी कैमरे इस नेटवर्क के सीधे सीमा पार संबंधों की पुष्टि करते हैं। NIA का दावा- ब्राजील में छिपा है भट्‌टी पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी में ब्राजील में छिपा हुआ है। जुलाई में पंजाब से जुड़े आतंकी हमलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में इसका खुलासा किया था। NIA का दावा है कि भट्‌टी, ब्राजील से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता है और फिर उन्हें अपने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे घटनाओं को अंजाम दिलवाता है। पढ़ें पूरी खबर… ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बोला- भारत में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल, मेरा कोई राइट-लेफ्ट हैंड नहीं, लोगों को फंसाया जा रहा पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का जुलाई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने भारत में उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर फिरौती मांगने और धमकी भरे फोन करने वालों को लेकर दावा किया है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि उसका ऐसे किसी व्यक्ति या गिरोह से कोई संबंध नहीं है। उसने लोगों से अपील की कि उसके नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

भोपाल में आज रात 12 बजे से टैक्सियां नहीं चलेंगी:संयुक्त मोर्चा ने कहा- एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे, सरकार तय करे किराया

भोपाल में सोमवार रात 12 बजे से टैक्सियां नहीं चलेंगी। भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संयुक्त मोर्चा ने 18 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि भोपाल में करीब 3500 टैक्सियां चलती हैं। मोर्चा का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी, बढ़ते खर्च और प्रशासन द्वारा मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से टैक्सी ड्राइवर आर्थिक संकट में हैं। इसके विरोध में हम हड़ताल पर जा रहे हैं। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बंद और धरना शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख मांग सरकारी स्तर पर किराया निर्धारित करना है। मौजूदा किराए में ईंधन, वाहन रखरखाव, बीमा, किस्त और परिवार का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन बंद करेंगे संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों ने उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जब तक टैक्सी चालकों के लिए उचित किराया तय नहीं होता और एग्रीगेटर कंपनियों की कथित मनमानी पर रोक नहीं लगती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। सिर्फ प्रतिशत नहीं, किराया प्रणाली बदलनी होगी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले ने कहा- केवल 20 या 30 प्रतिशत किराया बढ़ा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। 2014 में एग्रीगेटर कंपनियां बेस फेयर, टाइम चार्ज और प्रति किलोमीटर किराया तीनों देती थीं, लेकिन अब अधिकांश मामलों में केवल दूरी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना है कि ड्राइवरों की लागत, वाहन का रखरखाव, बीमा, ईंधन और अन्य खर्चों को देखते हुए पुरानी प्रणाली दोबारा लागू करना जरूरी है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में टैक्सी ड्राइवरों ने कटोरा लेकर मांगी भीख भोपाल में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के खिलाफ शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। भोपाल टैक्सी चालक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में ड्राइवर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर इकट्ठा हुए और फटे कपड़े पहनकर कटोरा लेकर प्रतीकात्मक भीख मांगते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत

भारत के आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दौर के रोमांचक मुकाबले में चीन के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शी यू की को हराकर तहलका मचा दिया है। पीवी सिंधु समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत दर्ज की है। Mon, 17 Aug 2026 20:48:13 +0530

  Videos
See all

लिथुआनिया में हुई कुत्तों की रेस [Dog race in Lithuania] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:15:24+00:00

Breaking news: झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी | #jharkhandprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:12:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers