Poochta Hai Bharat LIVE: 'Intellectual Naxalite'..देश में बवाल! | PM Modi Vs Chidambaram | Kejriwal
पूछता है भारत - ऐश्वर्य कपूर के साथ: देखिए आज की सबसे बड़ी और तीखी राष्ट्रीय बहस—'राष्ट्रवादी बनाम दिमागी नक्सली'! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से देश के सामने 'दिमागी नक्सलियों' (Intellectual / Urban Naxals) की पहचान उजागर करने और उन्हें बेनकाब करने के आह्वान के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के पलटवार और विपक्षी नेताओं के बयानों के बीच सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर देश में 'दिमागी नक्सली' कहलाने की होड़ क्यों मची है? क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा और वैचारिक विमर्श पर सीधी चोट है या विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश? #PoochtaHaiBharatLive #PMModi #NarendraModi #DimagiNaxal #UrbanNaxal #NaxalismInIndia #PChidambaram #Chidambaram #ArvindKejriwal #Congress #BJP #RedFortSpeech #IndependenceDaySpeech #NationalSecurity #IndianPolitics #PoliticalDebate #LiveDebate #HindiNews #BreakingNews #LiveNews #MaoistIdeology #InternalSecurity #AmitShah #ModiGovt #AAP #KejriwalNews #CongressVsBJP #PoliticalControversy #PrimeTimeDebate #NewsDebate #NationalNews #IndiaPolitics #CurrentAffairs #TopNews #DailyNews #ViralNews #DebateShow #DeshKiBaat #PoliticalFight #BharatPolitics #IdeologicalWar ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल हुए, सुथार को पहली गेंद पर विकेट; गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में 4 हजार रन और 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। तीसरे दिन बने रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. जडेजा के 350 विकेट पूरे जडेजा टेस्ट 4,000 से ज्यादा रन बनाने और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंज इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी यह कारनामा कर चुके हैं। 2. जडेजा टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर जडेजा के कुल 351 विकेट हो गए हैं। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के रंगना हेराथ हैं। उनके नाम टेस्ट में 433 विकेट हैं। 3. डिकवेला की बिना टेस्ट शतक के 23वीं फिफ्टी श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला टेस्ट में बिना शतक लगाए अब तक 23 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं। वे पहले से इस मामले में नंबर-1 पर हैं। बिना शतक के 16 अर्धशतकों के साथ भारत के चेतन चौहान दूसरे स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. दिन की चौथी गेंद पर ही भारतीय पारी सिमटी तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारत ने सिर्फ चौथी ही गेंद पर अपना आखिरी विकेट गंवा दिया। असिथा फर्नांडो की शॉर्ट बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों में चली गई। भारत ने पिछले दिन के स्कोर में सिर्फ 2 रन जोड़ा और टीम 462 रन पर ऑलआउट हुई। 2. श्रीलंका ने दूसरी ही गेंद पर विकेट गंवाया श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पारी की दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो का विकेट गंवा दिया। मोहम्मद सिराज की बाहर निकलती गेंद पर निशान ने शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और फर्स्ट स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल के हाथों में चली गई। शून्य के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। 3. मानव सुथार ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने आठवें ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। सुथार की ऑफ-स्टंप से अंदर आती गेंद को चांडीमल ने आगे बढ़कर खेला। गेंद दस्ताने को छूती हुई पीछे चली गई। ऋषभ पंत ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया। 4. गिल ने एक हाथ से शानदार कैच लपका श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर में शुभमन गिल ने शानदार कैच लपका। कुलदीप यादव के ओवर की पहली गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने आगे बढ़कर हवा में शॉट खेला। कप्तान गिल ने बाईं ओर हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से जमीन से कुछ इंच ऊपर बेहतरीन कैच लपका। 5. राहुल ने 20 रन पर डिकवेला का कैच छोड़ा केएल राहुल ने 35.4 ओवर में निरोशन डिकवेला का कैच छोड़ा, जो भारत को काफी मंहगा पड़ा। सुथार की ऑफ-स्टंप के बाहर जाती फ्लाइटेड गेंद पर डिकवेला ने कट शॉट खेला। गेंद बल्ले का किनारा लेकर राहुल के चेहरे की तरफ जा रही थी। राहुल ने हाथ बढ़ाकर खुद को चोट से तो बचा लिया, लेकिन कैच नहीं लपक सके। जब राहुल ने कैच छोड़ा, तब श्रीलंका ने 126 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और डिकवेला 20 रन पर थे। इसके बाद डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली और 6वें विकेट के लिए सोनल दिनुषा के साथ 146 रन की साझेदारी कर दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat






