Responsive Scrollable Menu

मौत की अफवाह के बीच पूर्व PM इमरान खान की हेल्थ रिपोर्ट आई सामने, हुए ये बड़े खुलासे

Former PM Imran Khan Health Report: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, जेल में उनकी तबीयत को लेकर डॉक्टरों ने कुछ अहम बातें दर्ज की हैं. हालांकि, इन जानकारियों से उनकी मौत की अफवाहों की पुष्टि नहीं होती.

रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त को इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100 और पल्स रेट 50 प्रति मिनट दर्ज की गई थी. पल्स रेट सामान्य स्तर से कम बताई जा रही है. बताया गया है कि डॉक्टरों से बातचीत के दौरान इमरान खान ने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना था कि परिवार और पत्नी से मुलाकात नहीं होने की वजह से उन्हें लगातार मानसिक तनाव और एंग्जायटी का सामना करना पड़ रहा है.

अडियाला जेल में बंद हैं इमरान

74 वर्षीय इमरान खान लंबे समय से पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद हैं. उनकी सेहत को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं. इसी बीच उनकी मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलने के बाद उनकी हेल्थ रिपोर्ट चर्चा में आ गई है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान की जेल में ही हो गई मौत? पाकिस्तान में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ?

ब्लड प्रेशर 140/100 

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अगस्त को इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया था, जबकि उनकी पल्स रेट 50 प्रति मिनट थी. यह सामान्य पल्स रेट से कम मानी जाती है. बताया गया है कि इमरान खान ने डॉक्टरों से बातचीत में अपनी मानसिक परेशानी का जिक्र किया. उन्होंने  कहा कि पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात नहीं होने के कारण उन्हें लगातार मानसिक तनाव और एंग्जायटी का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना था कि इसी वजह से उनके ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है.

परिवार से मुलाकत और पढ़ने की मिली सलाह 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में उनके मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार से मुलाकात पर लगी पाबंदियों को भी उनकी परेशानी की एक वजह बताया गया है. डॉक्टरों ने इमरान खान की स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक मुलाकात कराने, पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध कराने और जरूरी मेडिकल देखभाल जारी रखने की सलाह दी है.

इमरान ने की शिकायत

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान ने जेल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी शिकायत की है. उन्होंने कहा कि उन्हें अखबार पढ़ने और टेलीविजन देखने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इमरान खान लंबे समय से अडियाला जेल में बंद हैं. उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जेल में उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Explainer: पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की की तिकड़ी से भारत को कितना खतरा? जानें किन मामलों में फंसेगा पेंच

 

Continue reading on the app

कतर से भारत पैसे भेजना हुआ आसान, यूपीआई आधारित पोस्ट ट्रांसफर सेवा शुरू

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कतर में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए अब देश में पैसे भेजने का काम आसान हो गया है। कतर पोस्ट ने यूपीआई द्वारा संचालित रेमिटेंस सर्विस शुरू कर दी है, जिससे भारत में एलिजिबल बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

यूपीआई संचालित पोस्ट ट्रांसफर पर आधारित कतर-भारत रेमिटेंस सेवा उपलब्ध है। इसके जरिए कतर में ग्राहक कतर पोस्ट के आउटलेट्स के माध्यम से सीधे भारत में यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में पैसे भेज सकते हैं। इस सेवा को कतर पोस्ट, इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (यूपीयू-आईपी) और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) के सहयोग से विकसित किया गया है।

इस पहल में डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा गया है, ताकि सीमा-पार धन प्रेषण के लिए एक कुशल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध हो सके। यह सेवा कतर में 15 अगस्त 2026 को, भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई। इस मौके पर कतर में भारत के दूतावास के कार्यवाहक राजदूत संदीप कुमार ने दोहा के लुलु मॉल स्थित कतर पोस्ट आउटलेट का दौरा किया और हितधारकों से बातचीत की। इस कार्यक्रम ने भारत और कतर के बीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में इस पहल के महत्व को उजागर किया।

इस सेवा के तहत ग्राहक कतर पोस्ट के किसी आउटलेट पर जाकर रेमिटेंस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत में प्राप्तकर्ता की यूपीआई आईडी और जरूरी पहचान संबंधी विवरण देने होंगे। प्राप्तकर्ता को भी अपने यूपीआई ऐप के जरिए विदेश से आने वाली धनराशि प्राप्त करने की सुविधा को सक्रिय करना होगा।

एक बार सक्रिय होने के बाद, भेजी गई राशि तुरंत लाभार्थी के यूपीआई-सक्षम बैंक खाते में जमा हो जाएगी। लेन-देन कतरी रियाल क्यूएआर 10 से क्यूएआर 4,000 तक की राशि के लिए किया जा सकता है, और प्रति लेन-देन अधिकतम सीमा 1,00,000 रुपए के बराबर है।

प्रत्येक लेन-देन पर क्यूएआर 15 का फ्लैट सेवा शुल्क लागू होगा। यह सेवा कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह भारत में परिवारों को पैसे भेजने के लिए एक भरोसेमंद, सुलभ और किफायती माध्यम प्रदान करती है। डाक नेटवर्क की पहुंच को यूपीआई की क्षमता के साथ जोड़कर यह पहल दोनों देशों के बीच अधिक वित्तीय समावेशन और सहज डिजिटल वित्तीय संपर्क को बढ़ावा देती है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 32 साल बाद भारतीय गेंदबाज को मिला ऐसा विकेट, मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

Pasindu Sooriyabandara: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास विकेट हासिल किया. वो श्रीलंकाई डेब्यूटेंट पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट करने में कायमाब रहे. Tue, 18 Aug 2026 16:38:33 +0530

  Videos
See all

नक्सलवाद खत्म तो ‘Dimagi Naxal’ पर प्रहार! PM Modi के बयान से क्यों भड़का विपक्ष? | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:16:05+00:00

BPSC TRE 4 Notification LIVE Update: TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी | Bihar Teacher Recruitment 2026| LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers