BJP की नई टीम में यूपी से आठ चेहरे, रेखा वर्मा को तीसरी पर मिली जगह, जानें वजह
संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई टीम का ऐलान किया. नई टीम में उत्तर प्रदेश से आठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. इनमें चार राष्ट्रीय पदाधिकारी और दो राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष हैं. टीम में रेखा वर्मा को तीसरी बार जगह दी गई है. रेखा वर्मा यूपी की लखीमपुर-खीरी की धौरहरा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रही हैं.
2019 में पहली बार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं
रेखा वर्मा को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त मिली है. रेखा वर्मा वर्ष 2014 और 2019 में धौरहरा से लगातार दो बार लोकसभा सांसद चुनी गई थीं. वर्ष 2019 में उन्हें पहली बार भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था.
हार के बाद भी टीम में मिली जगह
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में रेखा वर्मा को धौरहरा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद भदौरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भी उन्हें टीम में जगह दी गई है. पार्टी की नेतृत्व की ओर से लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कद और सक्रिय भूमिका को दर्शाता है.
भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकीं
वह उत्तराखंड की सह-प्रभारी भी रह चुकी हैं. रेखा वर्मा भाजपा में कई अहम जिम्मेदारियों संभाल चुकी हैं. वह उत्तराखंड की सह-प्रभारी हैं. इसके साथ संसद की विभिन्न समितियों में सदस्य के रूप में काम किया है. लंबे वक्त से संगठन में सक्रिय रहने के कारण पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ मानी गई है.
तारिक मंसूर पर खेला दांव
भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश से मुस्लिम नेता को भी जगह दी गई है. नवीन की नई टीम में प्रोफेसर तारिक मंसूर का नाम सामने आया है. वह अभी यूपी विधानपरिषद् के सदस्य हैं. ओबीसी वर्ग से आने वाले तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीसी भी रहे हैं. इससे पहले, तारिक, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल के तौर पर भी कार्यरत रहे हैं.
तारिक मंसूर को नितिन नवीन की टीम में जगह देने के मायने केवल मुस्लिम होना नहीं है. वह ओबीसी नेताओं में से एक माने जाते हैं. भाजपा अपने इस फैसले के जरिए ओबीसी मुस्लिमों को अपनी ओर लाने की कोशिश में है. तारिक मंसूर साल 2023 से भाजपा के सदस्य रहे हैं. अप्रैल 2023 में एएमयू के वीसी का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह भाजपा के मेंबर बने.
आंध्र में हर साल डीएससी भर्ती होगी, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा: मंत्री लोकेश
आंध्र में हर साल डीएससी भर्ती होगी, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा: मंत्री लोकेश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










