Realme Narzo 100x 5G की भारत में लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल चैनलों पर इस स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है। इसके साथ ही Realme India की वेबसाइट पर Narzo 100x 5G के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीज़र से इसके डिजाइन और बैटरी को लेकर अहम संकेत मिले हैं।
टीजर में मिला बड़ा संकेत Realme ने "Non-Stop Power, Loading Soon!" टैगलाइन के साथ Realme Narzo 100x 5G को टीज़ किया है। इस टैगलाइन से अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कंपनी आने वाले दिनों में इसके लॉन्च से जुड़ी अधिक जानकारी साझा कर सकती है।
कैसा होगा डिजाइन? टीजर इमेज में Realme Narzo 100x 5G का रियर डिजाइन आंशिक रूप से दिखाई दिया है। फोन में आयताकार (Rectangular) कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो रियर कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होंगे। स्मार्टफोन गोल्ड या ऑरेंज कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें एक कैमरा रिंग के चारों ओर सर्कुलर एक्सेंट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स का अभी इंतजार फिलहाल Realme ने Narzo 100x 5G के फीचर्स और हार्डवेयर की जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme Narzo 100 Lite 5G के साथ कंपनी की Narzo 100 सीरीज का हिस्सा बनेगा।
Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स संदर्भ के लिए बता दें कि Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
जल्द सामने आएंगे सभी डिटेल्स उम्मीद की जा रही है कि Realme Narzo 100x 5G की लॉन्च डेट, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी कंपनी आने वाले दिनों में आधिकारिक तौर पर साझा करेगी। फिलहाल, टीज़र ने यह साफ कर दिया है कि नया Narzo स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने वाला है।
सैफ ने लूटन टाउन और इंडियंस क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए एक चैरिटी मैच में हिस्सा लिया. इस आयोजन में कई बिजनेस लीडर्स, समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी शामिल हुए, जिसका उद्देश्य बच्चों और जरूरतमंद समुदायों की मदद करना था. मैच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें सैफ पारंपरिक क्रिकेट सफेद कपड़ों में, हाथ में बल्ला लिए, मैदान पर पूरी तरह सहज नजर आए Thu, 9 Jul 2026 16:36:53 +0530