Responsive Scrollable Menu

पहले 20000 मांगे, फिर 10000 पर हुआ सौदा... CBI ने रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

Jammu Kashmir Police: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सीबीआई ने जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी ने वैवाहिक विवाद के एक मामले में एफआईआर न दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस की मांग की थी. सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.

Continue reading on the app

रवींद्र जडेजा-मानव सुथार का धमाल, सोनल दिनुशा का शतक, श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर ढेर, भारत को मिला 178 का लीड

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 462 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई है. टीम इंडिया को 178 रनों की लीड मिल गई है. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने शानदार शतक लगाया, लेकिन वह सेंचुरी लगाते ही आउट हो गए. भारत की ओर से युवा स्पिनर मानव सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए.

मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने शुरुआत में ही तोड़ी श्रीलंका की कमर

भारत की पहली पारी 462 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को झटका दिया. उन्होंने निशान मदुष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जो खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार को गेंदबाजी के लिए बुलाया. सुथार ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और दिनेश चांदीमल को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. चांदीमल ने 27 रन बनाए. इसके बाद सुथार ने लाहिरू उदारा को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. लाहिरू उदारा 4 रन बनाकर चलते बने.

अपडेट जारी है..

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: नई वीडियो..कैसे मची भगदड़? | Ujjain Mahakaleshwar stampede | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:11:55+00:00

Flood News: यूपी में बाढ़ से हाहाकार ! UP Flood | Prayagraj | Varanasi | Bahraich | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T17:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers