श्रावण मास भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष समय माना जाता है। हालांकि, इसी पावन महीने में पड़ने वाले मंगलवार भी देवी शक्ति की साधना के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सावन महीने के हर एक मंगलवार को सुहागिन महिलाएं पति वैवाहिक सुख, अखंड सौभाग्य और पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगला गौरी व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाह जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए यह व्रत रख सकती हैं।
मंगला गौरी व्रत रखने से विवाह में आ रही रुकावटें और मंगल दोष से राहत पाने के लिए आप शिव-शक्ति की विशेष पूजा कर सकती हैं।
तीसरे मंगला गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त
तीसरे मंगला गौरी व्रत रखने जा रही हैं, तो एक बार शुभ मुहूर्त जान लें-
-अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक
-अमृत काल: रात 09:18 बजे से 11:01 बजे तक
-ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:32 बजे से 05:20 बजे तक
विवाह में रुकावट दूर करने का उपाय
क्या आपके विवाह में काफी देरी हो रही है? तो आप मंगला गौरी व्रत के दिन मां गौरी की विधिवत रुप से पूजा कर सकती हैं। इस दिन 16 श्रृंगार की सामग्री मां गौरी को अर्पित कर सकती हैं। फिर 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का 21 या 108 बार जाप जरुर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने की कामना की जा सकती है।
वही, आप अपने घर पर 5 या 7 कन्याओं को घर बुलाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराएं। भोजन कराने के बाद उन्हें चूड़ी, बिंदी, फल आदि आप अपने हिसाब से भेंट कर सकती हैं। माना जाता है कि कन्या पूजन से देवी शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मंगल दोष से राहत पाने के लिए करें उपाय
मंगल साहस, ऊर्जा और भूमि से संबंधित ग्रह माने जाते हैं। कुंडली में मंगल प्रतिकूल स्थिति होने पर मंगला गौरी व्रत के दिन देवी की पूजा के साथ मंगल से जुड़े उपाय किए जाते हैं।
इसलिए आप कल यानी तीसरे मंगलवार को दक्षिण दिशा में नीम का पौधा लगाएं। अगर पौधा लगाना संभव न हो तो नीम के पेड़ की श्रद्धापूर्वक पूजा करें। सुबह और शाम उसके नीचे दीपक जरुर जलाएं। मान्यता है कि मंगल से संबंधित अशुभ प्रभावों को शांत करने और रुके हुए मांगलिक कार्यों में गति आने लगती है।
मंगल ग्रह की शांति के लिए मंत्र जाप
इस दिन आप मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगल के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। नीचे दिए गए इन मंत्रों में से कोई एक मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप कर सकते है-
'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः'
या
'ॐ अं अंगारकाय नमः'
इसके अतिरिक्त, लाल मसूर की दाल, गुड़, तांबे की वस्तु या लाल रंग के वस्त्र का जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। इन उपाय के करने से मंगल ग्रह शांत होगा और उसकी सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, भूमि विवाद या काननी मामलों जैसी मंगल से जुड़ी परेशानियों में अनुकूल परिणाम की प्रार्थना कर सकते हैं।
Continue reading on the app
US-Iran तनाव को लेकर लगातार अनिश्चितता और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने की दिशा में कोई खास प्रगति न होने के कारण, उतार-चढ़ाव भरे सेशन के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 281.09 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 77,728.16 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क इंडेक्स 77,928.68 के उच्चतम और 77,453.75 के निचले स्तर तक गया, जिसमें 474.93 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया।
इसी तरह, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 78.35 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,287.65 पर बंद हुआ। हालांकि, व्यापक बाजार (broader market) मिला-जुला रहा। जहां BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 20.19 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरा, वहीं BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 34.70 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त हुई। सेक्टर के इंडेक्स में, Nifty IT और Nifty FMCG में सबसे ज़्यादा गिरावट आई; ये क्रमशः 1.75% और 1.05% गिरे। वहीं, Nifty Realty में 1.46% की बढ़त हुई।
HST वेल्थ के फाउंडर और CEO हरिसेलवन राधाकृष्णन ने कहा कि बाज़ार का मूड अभी भी सतर्क है। हालांकि अमेरिका के कमज़ोर आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिज़र्व के कम सख़्त रुख अपनाने की उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में अनसुलझे टकराव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेज़ी भारतीय इक्विटी के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। तेल का बड़ा आयातक होने के नाते, भारत ऊर्जा की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है। ऐसे में, जब बेंचमार्क इंडेक्स अहम टेक्निकल लेवल के करीब पहुंच रहे हैं, तो निवेशक सतर्क बने हुए हैं।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस, BEL और HDFC बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई; टाटा स्टील के शेयर आज 1.47% चढ़े। दूसरी ओर, इन्फोसिस, HCL टेक, सन फार्मा, TCS और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। इन्फोसिस के शेयर आज 2.66% गिरे। आज सेंसेक्स की 30 में से 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी 50 की 50 में से 18 कंपनियों के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 31 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेशन के आखिर में एक स्टॉक की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Continue reading on the app