'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फेम कलाकार राजेश शर्मा को कीड़ा ने काटा, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म स्टार प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा, बजरंगी भाईजान और भूल भुलैया जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए मशहूर राजेश शर्मा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और वे इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
खबरों के अनुसार, राजेश शर्मा प्रभास स्टारर फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग में व्यस्त थे। रामोजी फिल्म सिटी का इलाका हरियाली और प्राकृतिक वातावरण से घिरा है, जहां कीड़ों-मकोड़ों का खतरा हमेशा बना रहता है। दावा किया जा रहा है कि कीड़ा काटने के बाद राजेश शर्मा को तेज दर्द, सूजन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य गंभीर लक्षण महसूस हुए, जिसके चलते शूटिंग यूनिट ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अभी शर्मा का इलाज हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं और हॉस्पिटल की जांच पूरी होने के बाद ही कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट मिलने की उम्मीद है। कीड़े के काटने की गंभीरता या दिए जा रहे इलाज के बारे में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
राजेश शर्मा के अस्पताल जाने से फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पर थोड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि यूनिट ने इसे जल्द पूरा करने का भरोसा जताया है।
राजेश शर्मा भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक हैं और उन्होंने हिंदी और बंगाली दोनों तरह की फिल्मों में बहुत काम किया है। अपनी वर्सटैलिटी (अलग-अलग तरह के रोल करने की क्षमता) के लिए मशहूर उन्होंने कई तरह की फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं।
--आईएएनएस
पीएसके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी वेस्टइंडीज का हुआ तगड़ा नुकसान, ICC ने काट दिए WTC के 2 पॉइंट
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 23 साल बाद मिली टेस्ट सीरीज जीत की खुशी थोड़ी ही देर बाद वेस्टइंडीज से छिन गई. दरअसल, आईसीसी ने दूसरे टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन लिया है. ICC की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल से 2 अंक भी काट लिए गए हैं. यह मामला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का है. यह दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी वेस्टइंडीज टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.
ICC ने वेस्टइंडीज के काटे WTC के 2 प्वाइंट
ICC के एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाया कि वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर गति से 2 ओवर पीछे थी. इसके बाद, ICC के नियमों के तहत वेस्टइंडीज पर एक्शन लिया गया है. ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, किसी टीम द्वारा निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. चूंकि वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित समय से 2 ओवर पीछे रही, इसलिए खिलाड़ियों की मैच फीस पर कुल 10 प्रतिशत का जुर्माना लगा.
West Indies have been docked #WTC27 points for slow over-rate in the second Test against Sri Lanka.
— ICC (@ICC) July 8, 2026
More details ????https://t.co/xk4yCtkPih
स्लो ओवर रेट की वजह से कटा वेस्टइंडीज का प्वाइंट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नियम 16.11.2 के तहत निर्धारित ओवर गति से हर एक ओवर पीछे रहने पर टीम का एक प्वाइंट काटा जाता है. इसी नियम के तहत वेस्टइंडीज के 2 WTC पॉइंट काट लिए गए हैं. 2 पॉइंट कटने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन टीम को पॉइंट्स प्रतिशत में नुकसान हुआ है. इस कटौती के कारण वेस्टइंडीज का PCT घटकर 15.00 रह गया है.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित!
वेस्टइंडीज के कप्तान ने स्वीकार की गलती
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने स्लो ओवर रेट की गलती स्वीकार करते हुए आईसीसी द्वारा दी गई सजा मान ली है, जिसके कारण इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. मैदान पर मौजूद अंपायर पॉल राइफल और अहसान रजा, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर डाइटन बटलर ने वेस्टइंडीज पर स्लो ओवर रेट का यह आरोप लगाया था. इसके बाद मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उन्हें दोषी पाते हुए आखिरी फैसला सुनाया.
???? WEST INDIES WON A TEST SERIES vs SRI LANKA AFTER 23 YEARS ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 8, 2026
- Happy to see the rise of West Indies cricket. pic.twitter.com/11C93S6lsK
23 साल बाद श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुई वेस्टइंडीज
बता दें कि वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 23 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को साल 2003 में भी 1-0 से हराया था. वेस्टइंडीज ने 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया. सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से शिकस्त दिया था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब सीरीज जीत के बाद भी वेस्टइंडीज को नुकसान ही हुआ है.
यह भी पढ़ें: सूर्या का नया 'ग्लोबल' शॉट! अमेरिका की फेमस बेसबॉल लीग MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर
News Nation