Responsive Scrollable Menu

Explainer: क्या है इंटरनेशनल फिल्म '7 Dogs' की कहानी? जिसमें साथ नजर आएंगे सलमान खान-संजय दत्त, जानें सबकुछ

Salman Khan-Sanjay Dutt '7 Dogs': सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आती है, फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. अब दोनों स्टार्स एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फिल्म‘7 Dogs’ में दोनों नजर आएंगे. खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त लीड रोल में नहीं, बल्कि स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं, क्या है इस फिल्म की कहानी और इसकी रिलीज से जुड़ी हर जानकारी.

क्या है ‘7 Dogs’?

‘7 Dogs’ सऊदी अरब में बनी एक इंटरनेशनल एक्शन फिल्म है. इसमें अरब सिनेमा के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को आदिल एल अरबी  (Adil El Arbi) और बिलाल फलाह (Bilall Fallah) ने डायरेक्ट किया है. दोनों ने 'बैड बॉयज़ फॉर लाइफ', ‘बैड बॉयज़: राइड और डाई’ और  मार्वल की ‘मिस.मार्वल’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. यही वजह है कि फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन और हॉलीवुड जैसा स्टाइल देखने को मिलने वाला है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

अब इस फिल्म की कहानी की बात करे तो ये  एक इंटरपोल एजेंट और एक खतरनाक आरोपी के आसपास घूमती है. फिल्म में अहमद एज़  (Ahmed Ezz) इंटरपोल एजेंट  खालिद अल-अज़्ज़ज़ी का रोल निभा रहे हैं, जबकि एक्टर करीम अब्देल अज़ीज़ (Karim Abdel Aziz) अपराध की दुनिया से जुड़े घली अबू दाऊद के रोल में नजर आएंगे. दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. खालिद का काम अपराधियों को पकड़ना है, जबकि घली खुद क्राइम की दुनिया का हिस्सा है. 

फिल्म में क खतरनाक ड्रग और उससे जुड़े बड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क के बारे में दिखाया जाएगा. ये नेटवर्क पूरे मिडिल ईस्ट के लिए खतरा बन जाता है. इसे रोकने के लिए खालिद को घली की मदद लेनी पड़ती है, जिसके खिलाफ वो पहले से है. यानी दोनों दुश्मन होते हुए भी एक बड़े खतरे से लड़ने के लिए साथ आते हैं.फिल्म में एक्शन, क्राइम, स्पाई मिशन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. कहानी सिर्फ अपराधी को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश के इर्द-गिर्द भी घूमती है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान बार-बार क्यों पहन रहे 'काउबॉय हैट'? सिर्फ फैशन नहीं, इसके पीछे छिपी है खास वजह!

सलमान खान का फिल्म में रोल

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिल्म में सलमान खान का रोल क्या होने वाला है. तो बात दें कि, सलमान जौहर नाम का रोल निभा रहे हैं. हालांकि एक्टर का रोल लीड नहीं है, वो  स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे.लेकिन बावजूद इसके फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल और शुरुआती स्क्रीनिंग में सलमान खान के होने को लेकर  जबरदस्त बज बना हुआ है. सलमान का फिल्म में एक्शन से जुड़ा हिस्सा खास बताया जा रहा है. यहां तक कि फिल्म के Egypt प्रीमियर के दौरान सलमान खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके पोस्टर और उनके कैमियो को लेकर काफी चर्चा हुई थी. उनकी एक छोटा बार्बर की दुकान वाला सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

संजय दत्त का रोल

वहीं संजय दत्त के रोल की बात करे तो वो फिल्म में रंजीत का किरदार निभा रहे हैं. सलमान खान की तरह वो भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. लेकिन उनका किरदार सलमान खान से अलग क्राइम और अंडरवर्ल्ड की दुनिया से जुड़ा बताया जा रहा है.  संजय दत्त के किरदार की खासियत उनका स्क्रीन प्रेजेंस है. फिल्म में उनका लुक और अंदाज उनके पुराने खतरनाक अंडरवर्ल्ड किरदारों की याद दिलाता है. वहीं, भले ही सलमान और संजय दोनों का फिल्म में कैमियो है, लेकिन इसे लेकर भारत में उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. 

फिल्म की लीड स्टारकास्ट

बता दें, कि फिल्म में  बॉलीवुड के सलमान और संजय दत्त ही नहीं बल्कि कई देशों के कलाकार एक साथ नजर आएंगे. फिल्म में लीड रोल में अहमद एज़ और करीम अब्देल अज़ीज़ हैं. इनके अलावा इटालियन स्टार मोनिका अन्ना मारिया बेलुची (Monica Bellucci) भी फिल्म का हिस्सा हैं. वो जूलिया (Giulia) के किरदार में नजर आएंगी, जो इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट से जुड़ी होंगी. वहीं, फिल्म में जियानकार्लो एस्पोसिटो-रोमन के रोल में और मार्टिन फिट्जगेराल्ड लॉरेंस को बर्ने के किरदार में देखा जाएगा. इसके अलावा नसीर अल-कसाबी, तारा एमड, सैयद रजाब, मैक्स हुआंग और मेनना शलबी भी अहम रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा

कितने बजट में बनी है ‘7 Dogs’?

‘7 Dogs’ के बजट की बात करें तो ये काफी बड़े स्तर पर बनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे करीब 40 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 330-340 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. इस बड़े बजट की वजह से इसे अरब सिनेमा की महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. बता दें, फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब के रियाद स्थित Al-Hosn Big Time Studios में हुआ है. मेकर्स ने फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें बड़े सेट, धमाकेदार एक्शन सीन और कई रियल स्टंट्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि फिल्म का एक्शन ज्यादा दमदार और रियल लगे.

रिलज से पहले बनाया 'Guinness World Record'

वहीं, बता दें कि अभी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई हैं लेकिन इससे पहले ही इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्सप्रोलजन स्टंट में सिंगल टेक में 405.85 किलोग्राम का हाई एक्सप्रोलजन विस्फोटक हुआ था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दी गई.  इसके अलावा फिल्म ने 'largest film stunt explosion' का रिकॉर्ड भी बनाया. इसकी क्षमता 170.7 tonnes TNT equivalent थी. 

सलमान और संजय दत्त की फिल्में

सलमान खान और संजय दत्त की फिल्मों की बात करे तो दोनों को अब तक कई फिल्मों में साथ देखा जा चुका है. दोनों की जोड़ी पहली बार साल 1991 में ‘साजन’ में साथ दिखाई दी थी, जिसके बाद ‘चल मेरे भाई’, ‘ये है जलवा’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय के साथ सलमान की स्पेशल कैमियो, ‘दस’और ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में दोनों का कनेक्शन देखने को मिला. इसके अलावा ‘जानेमन’ और ‘रेडी’  में भी दोनों कलाकारों को देखा गया था. अब ‘7 Dogs’ में दोनों एक बार फिर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म भारत में 21 अगस्त को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- गुटखा और पान मसाला का एड क्यों नहीं करते सनी देओल? एक्टर बोलें- 'पैसे के लिए कुछ करने...'

Continue reading on the app

'साथ रहने के लिए जो करना पड़े, करूंगा', 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर इनसिक्योर होते हैं अनुराग कश्यप?

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. दरअसल, वह अपने से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को लेकर सुर्खियों में है. दोनों की उम्र में इस बड़े अंतर को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में भी बताया कि वे उनसे शादी कब करेंगे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

'साथ रहने के लिए जो करना पड़े, करूंगा'

एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप से उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के बारे में पूछा गया कि वह क्या वह दोबारा शादी करने चाहते हैं. इस पर उन्होंने बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म उनकी प्राइयोरिटी इस रिलेशन को बनाए रखने की है. उनके साथ खुश हूं इसके लिए जो करना पड़े वो सब करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं उनके साथ बहुत खुश हूं. मैं उसके साथ रहना चाहता हूं. इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं करूंगा.' उन्होंने कहा कि लाइफ में बहुत कुछ होता है, एक बूढ़े आदमी की क्या इनसिक्योरिटी हो सकती है?

गर्लफ्रेंड को खोना नहीं चाहते अनुराग

अनुराग ने अपनी गर्लफ्रेंड शुभरा शेट्टी को लेकर कहा कि वह उन्हें खोना नहीं चाहते हैं, वह उनके पास हैं. उन्होंने कहा, 'जब तक हमने अब जो पाया है, वह हमारे पास है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं. मैं इसे खोना नहीं चाहता.' आपको बता दें कि अनुराग की गर्लफ्रेंड शुभ्रा की उम्र 33 साल है, जबकि अनुराग 53 साल के हैं. दोनों की उम्र में पूरा 20 साल का अंतर है. जिसकी वजह से अनुराग काफी सजग रहे हैं. 

उम्र बढ़ने के साथ बदला नजरिया

कपल ने इंटरव्यू के दौरान उम्र के अंतर को लेकर बात की, साथ ही ये भी बताया कि इसका उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा. उनके मुताबिक, उम्र की वजह से उनके रिश्ते में काफी परेशानियां आई, जिससे वे दोनों सजग रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे हिस्से में भी परेशानियां आईं. हमारे बीच भी ऐसे पल रहे हैं, जब हम खुद को लेकर सजग रहे हैं. इसको लेकर शुभ्रा को कहना है कि अनुराग इस बात को लेकर ज्यादा सजग रहे हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए आगे कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उनका नजरिया बदल.  उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा सजग रहा हूं और पहले भी ज्यादा सजग था. सिर्फ इतना ही नहीं, एक समय मैं इसे दूर रखने की बहुत कोशिश कर रहा था.'

 

ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है', मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' को हटाने की मांग

गर्लफ्रेंड की वजह से हुए असहज

अनुराग ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड के चेहरे से उनकी उम्र के बारे में पता नहीं चलता है, आज भी पहले जैसे ही दिखती हैं. लेकिन जब वह बड़े होते गए तो तब असहज महसूस होने लगा. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, 'उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता नहीं चलता. वह आज भी वैसी ही दिखती हैं. वह अपनी उम्र की नहीं लगतीं. तो हुआ यह कि जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया और वह वैसी ही दिखती रहीं, तब मैं थोड़ा असहज महसूस करने लगा.'

अनुराग कर चुके हैं दो शादियां

अनुराग कश्यप दो शादियां कर चुके हैं लेकिन दोनों से कोई भी शादी कामयाब नहीं हुई. उन्होंने पहली शादी साल 1997 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, जिससे उनकी बेटी आलिया कश्यप है, शादी के करीब 12 साल दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद वह एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन संग रिश्ते में आए और साल 2011 में उनसे दूसरी शादी की, जो महज चार साल तक ही चल सकी. साल 2025 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. अनुराग के दोनों पूर्व पत्नियों से दोस्ताना रिश्ते हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Ravindra Jadeja: श्रीलंका बनाम भारत गॉल टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 'सर' रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया। Tue, 18 Aug 2026 10:58:29 +0530

  Videos
See all

JPSC-JSSC Paper Cancel: JPSC-CGL पेपर रद्द, छात्रों की खुशी देखो | Hemant Soren | Students | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:10:06+00:00

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers