Ram Mandir Jhulan Utsav: राम मंदिर में अद्भुत नजारा: स्वर्ण जड़ित चांदी के झूले पर विराजे रामलला, दिव्य दर्शन कर गद्गद हुए भक्त!
Ram Mandir Jhulan Utsav: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का झूलनोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है. इस अवसर पर प्रभु रामलला ने स्वर्ण जड़ित चांदी के झूले पर बैठकर भक्तों को दर्शन दिए. यह उत्सव भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां वे अपने आराध्य को झूलते हुए देख पा रहे हैं. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है.
'वृंदावन में शूट किए बोल्ड सीन्स, खाया नॉनवेज', इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'हो रहा पछतावा'
Nehal Vadoliya Interview: टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने कई बोल्ड शोज और फिल्मों में काम किया है. हालांकि, अब नेहल ने बोल्ड कंटेंट की दुनिया से दूरी बना ली है. एक्ट्रेस का कहना है कि वो करीब साढ़े चार साल पहले इस इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं और अब उनकी जिंदगी पहले से काफी अलग है. नेहल अब आध्यात्म की तरफ ज्यादा ध्यान देती हैं और अपनी जिंदगी को एक अलग दिशा में आगे बढ़ा रही हैं.
हाल ही में 'टॉक विद मावेंद्र' पॉडकास्ट में नेहल ने अपने करियर, निजी जिंदगी, आध्यात्मिक सोच और इंडस्ट्री के अनुभवों को लेकर खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह जिंदगी के मुश्किल दौर ने उन्हें अंदर से बदल दिया और आखिर क्यों उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ने से लेकर बोल्ड इंडस्ट्री से दूरी बनाने तक के फैसले लिए.
कृष्ण भगवान में रखती हैं आस्था
नेहल ने बातचीत के दौरान बताया कि वो जामनगर से ताल्लुक रखती हैं और कृष्ण भगवान में गहरी आस्था रखती हैं. उन्हें सत्संग सुनना पसंद है और वो पिछले कई सालों से प्रेमानंद महाराज में भी आस्था रखती हैं. नेहल के मुताबिक, समय के साथ उनकी जिंदगी में आध्यात्म की अहमियत बढ़ती चली गई. अब वो सिर्फ अपने करियर और पैसों पर ध्यान नहीं देतीं, बल्कि अपनी जिंदगी के मकसद को समझने की भी कोशिश करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हर साल अपनी जिंदगी से कुछ न कुछ चीज छोड़ने की कोशिश करती हैं. उनका मानना है कि इंसान को धीरे-धीरे खुद को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. नेहल ने यहां तक कहा कि उनके लिए मोक्ष ही जिंदगी का अंतिम लक्ष्य है.
'वृंदावन में शूट की थी आखिरी बोल्ड सीरीज'
अपने बोल्ड करियर के बारे में बात करते हुए नेहल ने बताया कि उनकी आखिरी बोल्ड सीरीज 'इमली' थी जिसकी शूटिंग वृंदावन में हुई थी. इसी प्रोजेक्ट से जुड़ा एक अनुभव उनके लिए जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ. नेहल ने बताया कि उस दौरान उन्होंने चिकन खाया था और बाद में उन्हें लगा कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी. उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद टीम के कुछ लोगों ने ड्रिंक की और बीयर पीने के बाद नॉनवेज खाना भी खाया. इसके कुछ समय बाद नेहल को पता चला कि उनके बचपन के कुछ दोस्तों ने नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है. इस बात ने उन्हें काफी सोचने पर मजबूर किया.
'मैं जानवर को खा कैसे सकती हूं?'
नेहल ने बताया कि वो बचपन से ही एनिमल लवर रही हैं. जब उन्होंने अपने खाने और जानवरों के प्रति अपने प्रेम के बीच अंतर को महसूस किया तो उनके मन में कई सवाल उठने लगे. उन्होंने कहा कि उनके मन में ये सवाल आया कि अगर वो एक जानवर से प्यार करती हैं तो फिर दूसरे जानवर को खा कैसे सकती हैं. इसी सोच के बाद उन्होंने धीरे-धीरे नॉनवेज खाना छोड़ना शुरू कर दिया. बाद में उन्होंने अंडा खाना भी छोड़ दिया. नेहल के मुताबिक, ये फैसला अचानक नहीं हुआ, बल्कि धीरे-धीरे उनकी सोच और लाइफस्टाइल में बदलाव आया. आध्यात्म की तरफ बढ़ने के साथ-साथ उनके खान-पान को लेकर भी नजरिया बदलता गया.
'मैं हर साल जिंदगी से कुछ न कुछ छोड़ती हूं'
नेहल ने बताया कि वो अपनी जिंदगी में हर साल कुछ न कुछ त्याग करने की कोशिश करती हैं. उनके लिए ये सिर्फ खान-पान या किसी आदत को छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये खुद को अंदर से बदलने की प्रक्रिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी जिंदगी का अंतिम लक्ष्य मोक्ष है. इसलिए वो अपने जीवन में ऐसी चीजों को कम करने की कोशिश करती हैं, जो उन्हें उनके आध्यात्मिक लक्ष्य से दूर ले जाती हैं.
मुश्किल दौर में आया था सुसाइड का ख्याल
पॉडकास्ट में नेहल ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब वो अपनी फैमिली से पूरी तरह टूट चुकी थीं. इसी दौरान उनका ब्रेकअप भी हुआ और उनका काम भी लगभग खत्म हो गया था. नेहल ने बताया कि उस वक्त उन्हें काम नहीं मिल रहा था और आर्थिक परेशानियां भी थीं. कई चीजें एक साथ खत्म होती हुई महसूस हो रही थीं. इस वजह से वो मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थीं और उनके मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे.
एक्ट्रेस ने अपने उस दौर को याद करते हुए बताया कि उन्हें लगने लगा था कि जिंदगी में कुछ भी नहीं बचा है. हालांकि, वो उस मुश्किल दौर से बाहर निकलीं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को दोबारा संभाला. आज नेहल उस समय को अपनी जिंदगी का एक बेहद कठिन अध्याय मानती हैं। उनके मुताबिक, उस दौर से निकलने के बाद उनकी सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया काफी बदल गया.
'साढ़े 4 साल पहले बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ दी'
अपने मौजूदा काम के बारे में बात करते हुए नेहल ने बताया कि वो करीब साढ़े चार साल पहले बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं. अब वो अलग तरीके से कमाई कर रही हैं और सोशल मीडिया उनकी इनकम का एक जरिया है. नेहल ने बताया कि वो इंस्टाग्राम के जरिए पैसे कमाती हैं. इसके अलावा वो एक पेड ऐप से भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने साफ किया कि उस ऐप पर वही तस्वीरें होती हैं जो वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट करती हैं, लेकिन वहां कंटेंट की संख्या ज्यादा होती है. उनके मुताबिक, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने की एक सीमा होती है, जबकि उस ऐप पर ज्यादा तस्वीरें उपलब्ध रहती हैं. यूजर्स को उन एडिशनल फोटोज को देखने के लिए भुगतान करना पड़ता है. नेहल ने पेड ऐप की एक और खासियत के बारे में बताया. उनके मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग उनसे सीधे बातचीत भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है इंटरनेशनल फिल्म '7 Dogs' की कहानी? जिसमें साथ नजर आएंगे सलमान खान-संजय दत्त, जानें सबकुछ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








