Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग
कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म कैप्टन इंडिया की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। वह फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। पार्वती को हिंदी दर्शकों ने इरफान खान की फिल्म करीब करीब सिंगल में भी देखा है। कैप्टन इंडिया का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल सितंबर 2026 से शुरू हो सकता है।
क्या है कैप्टन इंडिया की कहानी?
शिमित अमीन की यह फिल्म भारत के एक बड़े और सफल वॉर रेस्क्यू मिशन से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार एक ऐसे बहादुर व्यक्ति पर आधारित होगा, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अपनी हिम्मत और सूझबूझ से कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। पार्वती थिरुवोथु भी इस रेस्क्यू मिशन से जुड़े एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में क्राइम, थ्रिल और इमोशन का मेल देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Emraan Hashmi और Himesh Reshammiya की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी Gunmaaster G9
लंबे समय बाद डायरेक्शन में लौट रहे हैं शिमित अमीन
शिमित अमीन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अब तक छप्पन, चक दे! इंडिया और रॉकेट सिंह जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अपनी अलग तरह की कहानियों और मजबूत किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले शिमित अमीन ने लंबे समय से डायरेक्शन से दूरी बना रखी थी। अब वह कैप्टन इंडिया के साथ कई साल बाद निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन और पार्वती थिरुवोथु की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। इसे भी पढ़ें: जल्द मम्मी-पापा बनेंगे Maera Misshra और Rajul Yadav, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी
पहले कबीर खान की फिल्म पूरी करेंगे कार्तिक
कैप्टन इंडिया शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन निर्देशक कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते तक खत्म हो सकती है। इसके बाद कार्तिक शिमित अमीन की कैप्टन इंडिया पर काम शुरू करेंगे।
रेलवे स्टेशनों के पानी में खतरनाक ई. कोलाई, पेट में उतरते ही मचने लगती है तबाही, डॉक्टर ने किया सावधान
E. coli in Railway Station: कैग की रिपोर्ट में देश भर के रेलवे स्टेशनों की कलई खोल दी है. इस रिपोर्ट में पाया गया है कि रेलवे स्टेशनों पर जो नल का पानी होता है उस पानी में ई. कोलाई नाम का खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद होता है. यह बैक्टीरिया पेट से संबंधित कई खतरनाक बीमारियों को जन्म देती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेलवे स्टेशन में ओपन पानी पीना चाहिए. आखिर ये ई. कोलाई बैक्टीरिया कितना खतरनाक है. इस विषय पर हमने सर गंगाराम अस्पताल में गैस्ट्रो साइंस के डायरेक्टर डॉ. अनिल अरोड़ा से बात की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








