Responsive Scrollable Menu

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

पनीर से बनी हुई हर एक डिश हम सबको काफी पसंद होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली पनीर मेंकाफी मिलावट देखने को मिलती है। त्योहारों के समय पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। वैसे पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाला पनीर असली दूध से बना हुआ हो, यह जरुरी नहीं है। 
आजकल एनालॉग पनीर को लेकर कई राज्यो में सख्ती देखने को मिल रही है। एनलॉग पनीर पारंपरिक दूध से बने पनीर के बजाय दूसरे गैर-डेयरी फैट, स्टार्च और अन्य सामग्री से तैयार किया जाता है।

क्या कहा FSSAI ने?
FSSAI ने यह साफ स्पष्ट किया है कि एनलॉग को पनीर के नाम से बेचना नियमों का उल्लंघन है। इस समय उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध की खबरें सामने आई है। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एनालॉग पनीर क्या है, असली पनीर से यह कैसे अलग है और इसे खाने को लेकर चिंता क्यों जताई जा रही है। आइए जानते हैं एनालॉग पनीर से जुड़े 5 बड़े नुकसान और इससे बचने के तरीके।

क्या है एनालॉग पनीर?
एनालॉग पनीर एक ऐसी चीज है जो एकदम पनीर की तरह दिखती है और इस्तेमाल भी होता है, लेकिन इसमें दूध के जगह पर वनस्पति फैट, स्टार्च या दूसरे गैर-डेयरी तत्वों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जब लोगों को इस एनलॉग पनीर को असली पनीर बताकर बेचा जाता है। वहीं, FSSAI ने इस तरह की गलत लेबलिंग करने पर सख्ती दिखाई है। 

एनालॉग पनीर खाने के नुकसान

पाचन संबंधी परेशानी
असल में एनालॉग पनीर में दूध की जगह अलग तरह का वसा, स्टार्च और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के उत्पाद हर व्यक्ति के लिए आसानी से पचने वाले नहीं है, यह जरुरी नहीं है। अगर आप इसको अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस, पेट फूलना, अपच या एसिडिटी जैसी परेशनियों से जूझना पड़ सकता है। यदि आप इसे तले-भुने या मसालेदार खाने के साख खाएंगे, तो पाचन समस्या बढ़ जाएगी।

ज्यादा वसा और कैलोरी
गौरतलब है कि एनलॉग पनीर को बनाने में वनस्पति वसा का इस्तेमाल किया जाता है। प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसकी मात्रा के आधार पर इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति इसे नियमित रुप से अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इसकी कुल कैलोरी और वसा की खपत बढ़ सकती है। खरीदते समय पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी और सामग्री जरुर चेक करें।

 पोषण की कमी
पनीर दूध से बनाया जाए, तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन एनालॉग पनीर का पोषण प्रोफाइल इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है। इसलिए एनलॉग पनीर को हमेशा असली दूध से बने पनीर के बराबर पोषण वाला प्रोडक्ट नहीं माना जाता है। इसलिए भूलकर भी एनलॉग पनीर को अपनी डाइट में शामिल न करें। 

दिल की सेहत को लेकर चिंता
गौरतलब है कि एनालॉग पनीर में सबसे अधिक वसा की मात्रा पाई जाती है। यदि किसी व्यक्ति के भोजन में पहले से ही संतृप्त वसा की मात्रा ज्यादा है और वह लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करे, जिससे हृदय-स्वस्थ पर असर देखने को मिलेगा। इसलिए एनालॉग पनीर को नियमित रुप से सेवन न करे, उसमें पाए जाने वाले वसा का मात्रा और खाने की मात्रा पर ध्यान जरुर दें।

खाद्य सुरक्षा का जोखिम
दरअसल, एनालॉग पनीर को लेकर ग्राहकों को इतनी जानकारी नहीं होती है। वहीं, सही जानकारी ग्राहक को दी नहीं जाती है या उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानको के मुताबिक तैयार और सुरक्षित तरीके से संग्रहित नहीं किए जाते हैं। गलत तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थ में दूषित होने का खतरा अधिक देखने को मिलता है। इसलिए बिन लेवल, संदिग्ध गुणवत्ता या अनजान स्रोत से मिलने वाले पनीर खरीदने से बचें। जब आप पैकेट वाला पनीर लें, तो एक बार सामग्री, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और एफएसएसएआई से संबंधित जानकारी जरुर जान लें। 

Continue reading on the app

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

बॉलीवुड के गलियारों में आज एक तरफ जहाँ 'आवारापन 2' की बंपर सफलता और रिकॉर्ड तोड़ ₹50 करोड़ की कमाई का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके प्रोड्यूसर विशेष भट्ट के इस खुलासे ने सब को चौंका दिया है कि शुरुआत में डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस फिल्म को खरीदने से इनकार कर दिया था। खुशियों के इस माहौल के बीच महज 27 साल की युवा अभिनेत्री अनन्या राज के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है, जो लंबे समय से सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुए 'वंदे मातरम' विवाद का असर अब बॉलीवुड सितारों के बयानों और सोशल मीडिया पर भी साफ़ देखने को मिल रहा है। इसी बीच, प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा वहां की हिंदू आबादी के लिए 'सहन करने' जैसे शब्द का इस्तेमाल करने पर करारा तंज कसते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार अपनी बेबाक राय रखी है।
...................................................................................................................
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिनों में कमाए ₹50 करोड़
इमरान हाशमी की मच-अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' ने
 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। 
फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
19 साल बाद पर्दे पर लौटे 'शिवम पंडित' के 
किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है
...................................................................................................................
'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट का बड़ा खुलासा
'आवारापन 2' की बंपर सफलता के बीच प्रोड्यूसर विशेष भट्ट
 ने खुलासा किया कि शुरुआत में कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इस 
फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था। 
मेकर्स को खुद अपना पैसा लगाकर फिल्म रिलीज़ करनी पड़ी,
जिसे अब दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
...................................................................................................................
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या राज का 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया
वे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं
15 जुलाई को नींद में उनका निधन हुआ, जिसकी जानकारी परिवार ने एक महीने बाद दी
22 अक्टूबर 1998 को जन्मी अनन्या राज का पालन-पोषण मुंबई में हुआ था
बचपन से ही कला और अभिनय के प्रति उनका झुकाव था,
जिसने उन्हें बहुत कम उम्र में मनोरंजन उद्योग की ओर आकर्षित किया
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज से की थी
'खुदा मेहरबान' और 'जगुआर' जैसे लोकप्रिय गानों में
उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने काफी सराहा। इन गानों के 
जरिए मिली पहचान ने उनके लिए बड़े पर्दे के दरवाजे खोल दिए
...................................................................................................................
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान पर आपत्ति जताई
जरदारी ने कहा था कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को 'बर्दाश्त' करता है, 
जिस पर जावेद अख्तर ने उन पर तीखा तंज कसा है, उन्होंने जरदारी द्वारा हिंदू समुदाय 
के संदर्भ में 'बर्दाश्त करने' जैसे शब्द के प्रयोग की सख्त आलोचना की। 
बॉलीवुड के फेमस लेखक जावेद अख्तर ने लिखा कि बेनजीर भुट्टो से
विवाह के बाद चर्चा में आए मिस्टर जरदारी कहते हैं
कि वे अपने देश में 3-4 फीसदी हिंदू आबादी को सहन करते हैं
यह पहला मौका नहीं है जब जावेद अख्तर ने सीमा पार से आए
 बयानों या पाकिस्तान की नीतियों पर खुलकर अपनी बात रखी हो
...................................................................................................................
बॉलीवुड हस्तियों पर भी दिखा 'वंदे मातरम' विवाद का असर
कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम' के दौरान हुए
विवाद को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ 
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच भी बहस छिड़ गई है
दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत और नए विधेयक
के तहत कड़ी सजा के प्रावधानों को लेकर सोशल मीडिया
पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है...
...................................................................................................................
 

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra: कांग्रेस समर्थक Tehseen Poonawallah ने Mehbooba Mufti पर क्या कह दिया? Dimagi Naxal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:31:51+00:00

One District One Cuisine: ललितपुर का मशहूर हलवा| ODOC ने बदली मिठास की पहचान | Lalitpur Halwa | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers