NITI Aayog New CEO: अनुराग जैन ने संभाली नीति आयोग के नए सीईओ की जिम्मेदारी, 2 साल का होगा कार्यकाल
NITI Aayog New CEO: नीति आयोग ने आज 17 अगस्त सोमवार को अनुराग जैन को अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर स्वागत किया है। इसे सरकार की पॉलिसी थिंक टैंक में एक अहम पद पर नियुक्ति माना जा रहा है।
अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी है। जैन के पास पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नेंस और पॉलिसी बनाने का करीब 4 दशकों का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर कई अहम पदों पर काम किया है।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके अनुराग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा गया, "नीति आयोग नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अनुराग जैन का स्वागत करता है।" जैन पहले मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। केंद्र में, उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर काम किया है।
इसके साथ ही उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) में सचिव के तौर पर भी काम किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक नीति, प्रशासन और आर्थिक विकास में उनके व्यापक अनुभव से नीति आयोग के पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने के काम में और गहराई आने की संभावना है।
NITIAayog welcomes Shri Anurag Jain as the new Chief Executive Officer.
— NITI Aayog (@NITIAayog) August 17, 2026
Shri Anurag Jain, a 1989-batch IAS officer of the Madhya Pradesh cadre, brings with him nearly four decades of experience in public administration and policymaking. He has previously served as Chief… pic.twitter.com/dHlASIhOY0
कौन सी नियम और शर्ते लागू होंगी ?
सीईओ के तौर पर, जैन सरकार की विकास प्राथमिकताओं को सपोर्ट करने और केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बीच, इस साल की शुरुआत में सरकार ने सीनियर IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी थी।
उनका कार्यकाल 2 साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उसी नियम और शर्तों के तहत होगा जो उनके पूर्ववर्ती अधिकारी पर लागू थीं। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी, जैन ने अपने करियर के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों में कई अहम पदों पर काम किया है। इससे पहले अप्रैल में, केंद्र ने अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। लाहिड़ी ने सुमन के बेरी की जगह ली थी।
Awarapan 2 Advance Booking Day 4: पहले सोमवार कितना कमाएगी 'आवारापन 2', टूटेगा 'धमाल 4' का रिकॉर्ड?
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ पहले सोमवार की कमाई के मामले में अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ और अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ पर भारी पड़ती दिख रही है। जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews







