नितिन नवीन की नई टीम में सौदान सिंह की धमाकेदार वापसी: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं; सतीश पूनिया-स्मृति ईरानी महासचिव
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद नई टीम का ऐलान हुआ है। नई टीम में संगठन के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
सौदान सिंह की संगठन में वापसी
नई टीम में सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनके साथ शिवप्रकाश को भी इसी पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन से जुड़े इस अहम पद पर सौदान सिंह की नियुक्ति को नई टीम के प्रमुख फैसलों में गिना जा रहा है।
वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को भी इस पद की जिम्मेदारी मिली है।
सतीश पूनिया और स्मृति ईरानी महासचिव
नई टीम में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
शेषनाग से वासुकी तक...हिंदू धर्म में इतने नाग क्यों हैं? जानें इन नागों की रहस्यमयी कहानी
Sheshnag vs Vasuki: शेषनाग, वासुकी, तक्षक और कर्कोटक, आखिर कौन हैं ये रहस्यमयी नाग, जिनकी कहानियां देवताओं, राजाओं और महाभारत से जुड़ी हैं? जानिए नागों के अनसुने रहस्य।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









