सोना ₹1,703 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंचा:इस महीने ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹2,531 बढ़कर ₹2.36 लाख किलो हुई
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 17 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,703 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,531 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 17 दिन में ही सोना 11 हजार और चांदी 18 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 6 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.36 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
नितिन नवीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. इस फेरबदल में अनुभवी नेताओं के साथ युवा और महिला चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है. यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
The post नितिन नवीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








