Amkette Mozen सीरीज रिव्यू: मैग्नेटिक चार्जिंग वाले कॉम्पैक्ट पावर बैंक्स, दमदार लगी परफॉर्मेंस
Amkette के Mozen Surge Air S1 और Air X1 10,000mAh क्षमता, MagSafe-compatible वायरलेस चार्जिंग और 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले अफॉर्डेबल पावर बैंक हैं। हम प्रीमियम डिजाइन, बिल्ट-इन किकस्टैंड और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर वाले इन डिवाइसेज का रिव्यू शेयर कर रहे हैं।
2027 में NEET 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी:1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, NTA नया प्लान बना रही
2027 मे होने वाली NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा कम से कम छह दिन होगी। NTA हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET आयोजित करता है। इसके लिए 1,000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्रों का चयन उनकी विश्वसनीयता और उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के बाद किया जाएगा। NEET-UG हर साल करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन NTA करता है। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि परीक्षा की योजना अभी तैयार की जा रही है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तरह NEET भी अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी। पेपर लीक विवाद के बाद तेज हुई सुधार प्रक्रिया यह बदलाव 2024 में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के विवाद के बाद सामने आया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि NEET-UG अब पेन-पेपर की बजाय CBT मोड में कराई जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच कई वर्षों से इस बदलाव पर चर्चा चल रही थी, लेकिन परीक्षा सुधारों की प्रक्रिया पेपर लीक विवाद के बाद तेज हुई। इसी परीक्षा के नतीजों के आधार पर डेंटिस्ट्री, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में भी दाखिला दिया जाता है। सुधारों के लिए बनी थी समिति जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan