Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की नई टीम, दरविश कप्तान:6 अनकैप्ड खिलाड़ी; 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव

अफगानिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम घोषित कर दी है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली को कप्तान बनाया गया है। टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान टीम में टीम में करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इनके अलावा नंग्यालिया खरोटे के पास 10 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। खरोटे टीम के स्पिन अटैक की अगुआई कर सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को मौका अफगानिस्तान ने अपनी घरेलू टी-20 प्रतियोगिता शपगीजा क्रिकेट लीग (SCL) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। SCL के पिछले सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद अकरम को टीम में जगह मिली है। उनके अलावा टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खालिद तनीवाल भी टीम का हिस्सा हैं। SCL के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी टीम में दो टेस्ट खेल चुके ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी एशियन गेम्स टीम में चुना गया है। वह SCL के पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने 294 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168 रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट लिए थे और उनका औसत 16.77 रहा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले फैसल शिनोजादा को भी टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में भारत-A के खिलाफ सीरीज के प्रदर्शन का फायदा तेज गेंदबाज फरमानुल्लाह को भी टीम में चुना गया है। वह हाल ही में श्रीलंका में हुई वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस सीरीज में श्रीलंका-A और भारत-A की टीमें भी शामिल थीं। फरमानुल्लाह ने 10 विकेट लिए थे। एशियन गेम्स 24 सितंबर से एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। अफगानिस्तान की टीम में स्पिन डिपार्टमेंट में नंग्यालिया खरोटे के अलावा लेग स्पिनर अरब गुल मोमंद हैं। तेज गेंदबाजी में फरमानुल्लाह, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरीदून दाऊदजई हैं। ऑलराउंडर इस्मत आलम और करीम जनत भी तेज गेंदबाजी में विकल्प देंगे। अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह, इस्मत आलम, करीम जनत, नंग्याल खरोटे, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई।

Continue reading on the app

सरकार ने नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन लीज पर लेने के लिए 1,943 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. (जीए-एएसआई) के साथ दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) लीज पर लेने का समझौता किया है।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest | Hemant Soren ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा तो प्रदर्शनकारी छात्र के छलक पड़े आंसू ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:45:59+00:00

Pakistan Balochistan News : बलोचिस्तान में ‘आजादी’ की गूंज! | Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers