Responsive Scrollable Menu

सोमी अली ने किया गोविंदा का सपोर्ट:सुनीता के आधी उम्र की लड़की के साथ घूमने वाले बयान पर कहा- वो रोजी-रोटी कमाने में लगे हैं

गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों से सुर्खियों में हैं। गोविंदा के कम उम्र की को-एक्ट्रेस के साथ दिखने पर सुनीता ने अफेयर का हिंट दिया और कहा कि गोविंदा को बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए। गोविंदा ने भी सुनीता को हद में रहने की चेतावनी दी। अब गोविंदा की पूर्व को-एक्ट्रेस सोमी अली उनके बचाव में उतरी हैं। उनका कहना है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। सोमी अली ने गोविंदा के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर बचाव में लिखा है, ‘चिची (गोविंदा) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं। अपने इंडस्ट्री के समय में मैंने उन्हें सबसे विनम्र एक्टर्स में से एक पाया है। मेरे मन में चिची और सुनीता, दोनों के लिए बहुत सम्मान है। हालांकि, किसी एक्टर का किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करना उम्र को लेकर भेदभाव नहीं है।’ आगे सोमी ने कहा, ‘टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे समय में जब किसी कलाकार के लिए काम मिलना मुश्किल हो, तब भी काम करते रहने का फैसला सम्मान के लायक है, मजाक उड़ाने के नहीं। किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती। उसकी पहचान उसके टैलेंट, प्रोफेशनल रवैये और लगातार काम करते रहने की इच्छा से होती है। जब किसी कलाकार के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुलना मुश्किल हो रहा हो और उसे दोबारा काम करने का मौका मिले, तो उस मौके का जश्न मनाना चाहिए।’ आखिर में सोमी ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि कोई उम्रदराज है, उसकी उम्र को उसके खिलाफ हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए, खासकर तब जब वह सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने और उस काम को जारी रखने की कोशिश कर रहा हो जिसे वह प्यार करता है। शायद किसी एक्टर की सबसे सराहनीय बात यही होती है कि जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे यह कहने लगें कि अब वह बहुत बूढ़ा हो गया है, तब भी वह हार मानने से इनकार करे।’ अफेयर के बयान पर गोविंदा ने सुनीता के लिए कहा- हद में रहो हाल ही में गोविंदा ने सुनीता पर कहा- ‘जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप (सुनीता) हस्तक्षेप कर रही हैं। जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं बदनाम हो जाऊं, या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस न हो।’ गोविंदा ने इस दौरान को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर का बचाव करते हुए कहा, ‘कोई गरीब परिवार के लोग अगर फिल्म में आए हैं, तो उन्हें इस तरह बदनाम या लज्जित न कीजिए कि वो भाग जाएं। आप में क्षमता है, ताकत है, इज्जत, दौलत, शोहरत, सब दिया है ऊपर वाले ने। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास ये नहीं है आप उसे जलील करें। ये आप पर शोभा नहीं देता।’ गोविंदा बोले- हद में रहिए सुनीता बार-बार बयान दे रही हैं कि गोविंदा इस उम्र में बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हैं और शुगर डैडी बने हैं। इस पर गोविंदा ने कहा है, ‘ये जो उम्र का आपने सिलसिला चलाया है, तो आपको बता दूं कि देश के हर बड़े सुपरस्टार ने कम उम्र की नई लड़कियों के साथ काम किया है, उन्हें बड़ी फिल्में मिलीं। युवाओं के साथ काम करने पर वो युवा नजर आए। आप चाह नहीं रहीं कि मैं युवा कैसे लग सकता हूं। आप छोटी सी अपेक्षा के चलते एक बड़े बिजनेस में घात करने पर लगी हैं। आपके पीछे जो गैंग है, उससे हर कोई वाकिफ है। वो जल्द ही सामने आएगा, लेकिन आपके लिए ये शोभा नहीं देगा। मुझे लगता है कि आगे भी आपको कहीं न कहीं जरूरत पड़ेगी। कृपया ऐसे बयान देकर, जो आप ये पॉडकास्ट चला रही हैं, थोड़ा हद में रहिए, ऐसी आपसे प्रार्थना है।’ बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं- गोविंदा गोविंदा ये बयान देकर निकल ही रहे थे कि कुछ सेकेंड बाद वो पलटकर आए और कहा, ‘मैं ये भी कहना चाहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर को मनाइए कि अगर लोग आपसे प्रेरित हो गए तो आप कहां आइना देखेंगी। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे, तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे। ये ठीक नहीं है। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आपसे उम्मीद नहीं है।’ जानिए सुनीता के किस बयान पर भड़के गोविंदा? हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग कमबैक फिल्म रूपा की को-एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया। इस पर सुनीता ने कहा, गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कपड़े ढंग के पहनो- सुनीता सुनीता आहूजा ने गोविंदा साथ दिखीं एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए। इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया। को-एक्ट्रेस के साथ गोविंदा स्पॉट हुए थे गोविंदा हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर दूसरी बार स्पॉट हुए थे। बता दें कि सुनीता ने कुछ समय पहले ही कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है। सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। सुनीता ने कहा था, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’ गोविंदा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं कोमल गोविंदा 7 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म से कोमल को भी लॉन्च कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म दुनियादारी में होने की भी खबरें हैं। गोविंदा ने जुलाई में अपकमिंग फिल्म रूपा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोमल का मीडिया से परिचय करवाया और तारीफ कर कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें अच्छी एक्ट्रेस मानेंगे। गोविंदा ने हाल ही में सुनीता के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिनमें उन्होंने उनके अफेयर्स की बात कही थी। सुनीता के लगाए हुए अफेयर के आरोपों पर ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, वह मुझे बहुत प्यार से गाली देती हैं और मैं उनके हाथ से खाता भी हूं। मुझे लगता है कि जो लोग जहां हैं और भगवान ने उन्हें जो भी भूमिका दी है, अगर वो वहां नहीं होते हम कामयाब नहीं हो सकते थे। गोविंदा बोले- दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी नहीं गोविंदा ने इशारा किया कि उनके बारे में खुलकर बोलने के बाद सुनीता को स्टारडम मिला। उन्होंने कहा, बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जो बयां नहीं की जातीं। क्या दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत है क्या? लेकिन लोग मानते हैं कि ये निकलने का आसान रास्ता है। 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

Continue reading on the app

KKK 15: टास्क के दौरान फरहाना भट्ट पर भड़क गई थीं अविका गौर, अब मांगी माफी, क्या है पूरा मामला?

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट अविका गौर ने अपनी को-स्टार फरहाना भट्ट से सोशल मीडिया पर सरेआम माफी मांगी है. शो के एक टास्क के दौरान हुए झगड़े और अपने रूड बिहेवियर का वीडियो शेयर करते हुए अविका ने माना कि उन पर गुस्सा निकालना गलत था. जानिए क्या है पूरा मामला.

Continue reading on the app

  Sports

Australia vs Bangladesh Test Match | बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जेक वेदरल्ड बाहर, मैथ्यू रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी

दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट की करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को प्लेइंग इलेवन और स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज

 
जब से डेविड वॉर्नर ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लिया है, कंगारू टीम को उस जगह को भरने में काफी मुश्किल हुई है। कई क्रिकेटरों को आज़माया गया, जिसमें स्टीव स्मिथ से ओपनिंग करवाना भी शामिल था, लेकिन कोई भी सफल नहीं रहा। रेनशॉ के साथ, ऑस्ट्रेलिया टॉप ऑर्डर में कुछ स्थिरता लाने की कोशिश कर रहा है। वह तीन साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं; उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में दिल्ली में खेला था, इसलिए 30 वर्षीय खिलाड़ी पर निश्चित रूप से कुछ दबाव होगा।
 

इसे भी पढ़ें: Matt Renshaw को मिली Australia टीम में जगह, वेदरल्ड दूसरे टेस्ट से बाहर


क्या अब मार्नस लाबुशेन की बारी है?
दूसरी ओर, स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। नंबर 3 पर खेलने वाले इस खिलाड़ी ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 31 रन बनाए, लेकिन बड़े स्कोर बनाने में उनकी नाकामी ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बहुत ज़्यादा चिंतित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आउट होने से पहले इस अनुभवी खिलाड़ी ने अच्छे संकेत दिखाए थे और इसी वजह से मैनेजमेंट उन्हें और मौके देने को तैयार है। फिर भी, 45 वर्षीय कोच ने साफ किया कि लाबुशेन का मौजूदा प्रदर्शन ज़रूरी स्तर के मुताबिक नहीं है और उन्हें बेहतर करने की ज़रूरत है।

मैकडोनाल्ड ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे, और जब तक वह आउट नहीं हुए, तब तक लग रहा था कि वह अच्छी लय में हैं। वह अच्छी तरह से मूव कर रहे थे, पैड पर आई गेंदों को अच्छे से खेल रहे थे और ग्राउंड पर सीधे शॉट भी लगा रहे थे। तो मेरे लिए यहां बैठकर उनका बचाव करना आसान है, लेकिन आखिरकार यह 31 रन ही हैं। यह कोई बड़ा स्कोर नहीं है। वह रन नहीं बना पाए हैं। उन्हें भी यह महसूस होता है। हमें भी यह महसूस होता है। कोचिंग ग्रुप के तौर पर हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
 
इसलिए ऑस्ट्रेलिया मैके टेस्ट में अपनी टीम में एक बदलाव के साथ उतरेगा। जोश इंग्लिस और स्कॉट बोलैंड, जिन्हें डार्विन टेस्ट में नहीं खिलाया गया था, वे क्रमशः ऑस्ट्रेलिया के रिज़र्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ और तेज़ गेंदबाज़ी के विकल्प बने रहेंगे।

बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
 
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  
Tue, 18 Aug 2026 11:01:35 +0530

  Videos
See all

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00

JPSC-JSSC Paper Cancel: JPSC-CGL पेपर रद्द, छात्रों की खुशी देखो | Hemant Soren | Students | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers