Responsive Scrollable Menu

सोना ₹177 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹150 बढ़कर ₹2.27 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 177 रुपए बढ़कर 1.44 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 150 रुपए बढ़कर 2.27 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 8 जुलाई 2026 सोना इस साल ₹11 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 11 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.27 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

Redmi Note 17 सीरीज का लॉन्च कन्फर्म: 14 जुलाई को आएगी नई फोन सीरीज, डिजाइन और फीचर्स लीक

Redmi Note 17 series launch date: शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी अपनी बहुप्रतीक्षित 'Redmi Note 17' सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह नई स्मार्टफोन सीरीज चीन में 14 जुलाई को लॉन्च की जाएगी।

लॉन्च इवेंट और डिजाइन का खुलासा
कंपनी ने वीबो (Weibo) पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि Redmi Note 17 सीरीज का लॉन्च इवेंट 14 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा। टीजर पोस्टर से यह साफ हो गया है कि इस सीरीज में कम से कम दो मॉडल—Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro शामिल होंगे।

डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन के बैक पैनल फ्लैट हैं और इनमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वायर-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Redmi Note 17 (लोअर-एंड मॉडल) में सिंगल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है, जबकि Pro मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के दाएं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन हैं, जबकि निचली तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे मौजूद है।

शानदार मजबूती और प्रोटेक्शन
रेडमी ने दावा किया है कि Redmi Note 17 Pro को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो 3 मीटर तक 'मार्बल ड्रॉप' रेसिस्टेंस प्रदान करता है। इसके अलावा, फोन TÜV SÜD "2 मीटर, 72 घंटे वाटरप्रूफ" सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

परफॉरमेंस और गीकबेंच डिटेल्स
हाल ही में एक रेडमी नोट 17 सीरीज के फोन को मॉडल नंबर '2607DRA18C' के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ऑक्टा-कोर 'स्नैपड्रैगन 6s जेन 4' चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। साथ ही इसमें एड्रेनो 710 जीपीयू और 12GB तक रैम मिल सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित हो सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,027 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,002 स्कोर हासिल किया है।

कलर और उपलब्धता
रेडमी नोट 17 सीरीज कम से कम दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फोन के अन्य फीचर्स और चीन के बाहर इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Pratika Rawal: इंग्लैंड में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टीम से बाहर

IND W vs ENG W, Lords Test: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. Wed, 08 Jul 2026 17:48:17 +0530

  Videos
See all

Baruipur Encounter: CM Suvendu राज में दरिंदों का पक्का इलाज! | West Bengal | Bengal Police | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T13:10:08+00:00

Ram Mandir Chori Live: दानपात्र से पैसे निकालते CCTV में कर्मचारी कैद!| Ram Mandir | Tinnu | Champat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T13:08:59+00:00

Maharashtra के Pimpri Chinchwad में बिल्डिंग गिरी | #breakingnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T13:07:54+00:00

Chhattisgarh News: सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, इंटरपोल रेड नोटिस पर ओमान पुलिस की कार्रवाई | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T13:14:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers