'मुझसे शादी नहीं कर पातीं तो नार्सिसिस्ट...', कुशाल टंडन ने एक्स गर्लफ्रेंड्स पर कसा तंज, डेटिंग लाइफ पर दिया बड़ा बयान
Kushal Tandon on Ex Girlfriends: इन दिनों कई रियलिटी शोज ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं, जिनमें से एक 'द अलायंस' (The Alliance) भी है. शो में टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन भी नजर आ रहे हैं, जो अपने गेम से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हालांकि शो में बर्ताव देख कई को-कंटेस्टेंट्स और दर्शक उन्हें घमंडी बता रहे हैं. इस बीच अब कुशाल ने शो में डेटिंग लाइफ पर बड़ी बात कह दी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर तंज भी कसा. चलिए जानते हैं.
कुशाल के बारे में क्या सोचती हैं लड़कियां?
'द अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में मिनी माथुर (Mini Mathur) नीति टेलर (Niti Taylor) से सवाल करती हैं कि इंडस्ट्री में कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को लेकर लड़कियां क्या सोचती हैं. इसपर नीति टेलर जवाब देती हैं- ' जब तक मैंने अनुभव नहीं किया, मैंने नहीं देखा, तब तक मुझे नहीं पता है कि क्या सच है क्या झूठ.' तभी बीच में कुशाल नीति को रोकते हैं खुद कहते है कि- 'मैं बताता हूं बात क्या है.'
कुशाल को बोला जाता है नार्सिसिस्ट
कुशाल टंडन ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा- 'हर लड़की जो मुझे डेट करती है, मुझसे शादी नहीं हो पाती है तो मुझे नार्सिसिस्ट बोला जाता है. पेड़ा खाकर सब चले जाते हैं, पैंपर्ड होकर सब चले जाते हैं, फिर बाद में बोलता है कि ऐसा है, मैं कहता हूं खुश रहो, मुझे तो आगे बढ़ना है.' वहीं, कुशाल की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चुप हो जाता है और अब एक्टर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- तवायफ थीं नीतू कपूर की मां और नानी, जानिए कैसे संघर्ष के दम पर बनीं बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस?
कई एक्ट्रेसेस जंग जुड़ा नाम
कुशाल टंडन के अफेयर की बात करे तो एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. 'बिग बॉस 7' के दौरान उनकी और गौहर खान (Gauahar Khan) की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही. शो खत्म होने के बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद कुशाल लंबे समय तक सिंगल रहे और फिर साल 2024 में उनका का नाम शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ जुड़ा. दोनों ने शो 'बरसातें –मौसम प्यार का' में साथ काम किया और उनके रिश्ते की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रहीं.
क्यों हुआ कुशाल का ब्रेकअप?
पहले गौहार संग कुशाल के ब्रेकअप की बात करे तो इसे लेकर कभी कुछ साफ नहीं कहा गया और दोनों ने ही अपनी ओर से चुप्पी साधी रखी. वहीं, शिवांगी संग भी कुशाल के अलग होने की खबरें सामने आईं. कुशाल और शिवांगी ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा पब्लिकली बयान नहीं दिए, लेकिन कुशाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप की पुष्टि की थी. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था.
कुशाल टंडन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुशाल टंडन लगातार अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। टीवी के अलावा वो वेब सीरीज और नए प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर रहे हैं. अपने एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. कुशाल अक्सर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और निजी जिंदगी की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. फिलहाल वो अलायंस में नजर आ रहे हैं और आने वाले टाइम में वो एकता कपूर के साथ दो नए प्रोजोक्ट्स पर काम करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'Alpha' ने 5वें दिन दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, दुनियाभर में वसूला इतना बजट
महादेव की कृपा होगी तो जरूर होंगे अमरनाथ की यात्रा, पर जाने से पहले भूले नहीं ये डॉक्यूमेंट वरना लौटना पड़ जायेगा!
अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का बड़ा केंद्र होती है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से लोग इस पवित्र यात्रा पर पहुंचते हैं, लेकिन ट्रैवल से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी होता है। खासकर डोक्युमेंट, रजिस्ट्रेशन पर्ची और ठहरने की व्यवस्था की जानकारी पहले से रखना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी तिरप में परेशानी खड़ी कर सकती है। जानिए अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी, जो आपके सफर को आसान बना सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol