रेगिस्तान की देसी फसल बनी सुपरफूड, काकड़िया का जैम बढ़ाएगा किसानों की आय
रेगिस्तान में उगने वाली पारंपरिक काकड़िया अब सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि पौष्टिक जैम के रूप में भी लोगों की थाली तक पहुंचेगी. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने करीब पांच साल के शोध के बाद काकड़िया से हेल्दी जैम तैयार किया है. फाइबर, पानी और पोषक तत्वों से भरपूर यह जैम किसानों के लिए वैल्यू एडिशन के जरिए अतिरिक्त आय का नया जरिया बनेगा. विश्वविद्यालय महिलाओं और किसानों को इसका प्रशिक्षण भी दे रहा है. फिलहाल 100 ग्राम काकड़िया जैम की कीमत 50 रुपये तय की गई है और इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है.
सेल्फी का जुनून लाया मौत! तीन दोस्तों की एक साथ खत्म हो गई जिंदगी
महाराष्ट्र के अमलनेर में सेल्फी लेने के दौरान खदान में गिरने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में मानव रतनानी, कार्तिक उधवानी और दिनेश पंजवानी की मौत हो गई. इनमें से दो दोस्त एक को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठे. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

News18