Responsive Scrollable Menu

MPESB ASI Subedar Final Result 2026: एएसआई और सूबेदार भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एएसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद शामिल हैं।

MPESB ने जारी किया फाइनल रिजल्ट
एमपीईएसबी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 28 पद सूबेदार और 472 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के लिए निर्धारित हैं।

उम्मीदवार अपना फाइनल रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

ऐसे डाउनलोड करें MPESB ASI Subedar Final Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • MPESB ASI Subedar Final Result 2026 लिंक को ओपन करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

भर्ती में कितने पदों पर होगा चयन?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सूबेदार पद: 28, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पद: 472 चयनित उम्मीदवारों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित जानकारी विभाग द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें। नियुक्ति और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Continue reading on the app

BREAKING: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर,12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बारुईपुर रेप और मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

Continue reading on the app

  Sports

India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा

आईपीएल के मंच पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले भारतीय बल्लेबाज मंगलवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 125 रनों की बेहद करारी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। रनों के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की सबसे शर्मनाक और बड़ी पराजय है। इस जीत के साथ ही विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है (पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था)। स्टेडियम में अपना जन्मदिन मना रहे महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में भारतीय टीम का यह सरेंडर फैंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup पर 'राजनीति' का साया, Balogun के निलंबन वापसी पर निष्पक्षता दांव पर

 

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अगले दोनों मैच जीतकर इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से आगे है। आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि टंग ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाये। जीत के लिये 202 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 11 . 4 ओवर में 76 रन पर आउट हो गई। श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान हार का सिलसिला अब पांच मैचों का हो गया है। अपना जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी के सामने भारतीय टीम इस तरह से हार गई। इंग्लैंड के लिये फिल साल्ट ने 70 और सैम कुरेन ने नाबाद 41 रन बनाये। भारत के पांच विकेट पांच ओवर में 52 रन पर गिर गए थे।

भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और जीत के लिये कोई प्रयास भी नहीं किया। वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर और टंग को दो छक्के लगाये लेकिन पांच गेंद में 13 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। एक तेज बाउंसर पर हुक शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा दिया। अभिषेक शर्मा डीप एक्स्ट्रा कवर में खराब शॉट खेलकर लौटे जबकि ईशान किशन भी टिक नहीं सके। अय्यर ने आर्चर को फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए। इससे पहले साल्ट के 44 गेंद में 70 रन की मदद से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 201 रन बनाये।

भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने चार ओवर में 40 रन देकर और प्रिंस यादव ने 30 रन देकर दो दो विकेट लिये। अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल और वरूण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। अक्षर ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया जबकि वरूण ने तीन ओवर में 35 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हरफनमौला सैम कुरेन ने 24 गेंद में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

अर्शदीप सिंह ने एक मैडन ओवर डाला लेकिन भारत ने डीआरएस रिव्यू गंवाया। जोस बटलर ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने प्रिंस को छक्का लगाया। प्रिंस ने ही हालांकि उन्हें डीप मिडविकेट में अभिषेक शर्मा के हाथों लपकवाया। साल्ट और जैकब बेथेल ने सिर्फ 3 . 3 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। हर्षित ने बेथेल और टॉम बेंटोन को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

Wed, 08 Jul 2026 09:06:10 +0530

  Videos
See all

PM Modi to Visit Prambanan Temple Live : Indonesia में प्रम्बानन मंदिर का पीएम मोदी ने किया दर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T05:10:48+00:00

Gurugram Rain: बारिश के बाद गुरुग्राम का बुरा हाल!सड़क धंसी,लंबा जाम | Traffic Jam | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T05:16:04+00:00

PM Modi LIVE: Indonasia में गूंजा सनातन! सबसे बड़े शिव मंदिर 'प्रम्बानन' पहुंचे PM Modi! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T05:17:29+00:00

Flood Viral Video: रामघाट पर पानी ही पानी, मंदिर जलमग्न | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T05:10:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers