Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'Alpha' ने 5वें दिन दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, दुनियाभर में वसूला इतना बजट
Alpha Box Office Collection Day 5: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'ऐल्फा' को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा थी. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन एक्शन की वजह से फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि, शुरुआती दिनों के बाद अब फिल्म की कमाई में रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव पर इंडस्ट्री की नजर है. ऐसे में पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. हालांकि पिछले दिन के मुकाबले इसमे मामूली तेजी देखने को मिली है. चलिए जानते हैं, इसने अब तक कितनी कमाई कर ली.
'ऐल्फा' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ऐल्फा' बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इसे क्रिटिक्स से मिले खराब रिव्यू और सोशल मीडिया पर फैली निगेटिविटी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. हालांकि इस फिल्म ने 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ दमदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन 11.50 करोड़ तो संडे को 13.25 करोड़ बटोरे थे. लेकिन पहले मंडे को इसकी कमाई में मंदी आई और इसने 3.85 करोड़ की कमाई की. अब ऐल्फा के 5वें दिन की कमाई सामने आ गई है जो मंडे के मुकाबले ज्यादा है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'ऐल्फा' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.25 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का भारत में 5 दिनों (Alpha Box Office Collection Day 5) का नेट कलेक्शन अब 42.10 करोड़ रुपये हो गया है. जिस तरह से ऐल्फा कमाई कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है.
दुनियाभर में 70 करोड़ किए पार
वहीं, ऐल्फा को लेकर एक नजर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ डाली जाए तो ये विदेशों में ठीक ठाक कमाई कर रही है. फिल्म ने 5वें दिन दुनियाभर में 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और इसके साथ ही आलिया भट्ट की फिल्म ने वर्ल्डवाइड (Alpha Box Office Collection Worldwide) 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रिलीज के पहले वीक से पहले अगर कोई मूवी दुनियाभर में इतनी कमाई करती है, तो उसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता है.
150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म?
इन सबके बीच इसके बजट की बात करें तो ये 150 करोड़ की लागत में बनी है. वहीं, ऐल्फा ने रिलीज के 5वें दिन 42.10 करोड़ कमाए हैं. यानी इसने अपना अभी 42.1 फीसदी बजट वसूल किया है. ऐसे में देखा जाए तो अभी तक ये फिल्म अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इस फिल्म ने अब कमाई के मामले में रफ्तार नहीं पकड़ी तो ये फ्लॉप हो सकती है. वहीं, आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आलिया के एक्शन को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.
'ऐल्फा' की स्टारकास्ट
बता दें कि 'ऐल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और इस फ्रेंचाइजी की पहली फीमेल-लीड स्पाई एक्शन फिल्म भी है. इससे पहले इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आ रही हैं. इनके अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी रखा गया है, जो स्पाई यूनिवर्स की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वहीं, इस बिग बजट फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है.
ये भी पढ़ें- Explainer: कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? जिन पर बनी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' भारत में हुई बैन, जानें पूरा विवाद
आई लाइक हर...डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर तो मेलोनी भी बोलीं- उनके साथ मेरे भी अच्छे संबंध
Trump-Meloni Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच रिश्ते बिगड़ रहे थे लेकिन अब दोनों ही नेता इसे ज्यादा खींचने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. हालांकि ट्रंप ने नाटो की बैठक से पहले मेलोनी को लेकर अजीबोगरीब पोस्ट किया था, लेकिन अब वे उन्हें 'अच्छा इंसान' कह रहे हैं. मेलोनी ने भी उनके साथ संबंधों को सौहार्दपूर्ण कहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18