Responsive Scrollable Menu

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी के इन जिलों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा? जानिए लखनऊ, आगरा, कानपुर, मेरठ समेत यूपी के सभी प्रमुख जिलों का ताजा मौसम अपडेट, बारिश और IMD अलर्ट पढ़ें।

Continue reading on the app

ट्रंप-मेलोनी के सुधर गए रिश्ते! G-7 में बिगड़ी तो NATO में बनी बात, इटली PM ने कही ये बड़ी बात

Trump Meloni Issues: अक्सर अपने बयानों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप का एक बयान फिर चर्चा में है। उन्होंने इटली के पीएम मेलोनी तारीफ की है। यह इसलिए अहम है क्योंकि फ्रांस में हुए G-7  शिखर सम्मेलन में सेल्फी को लेकर दोनों नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप के चलते संबंध खराब हो गए थे। ट्रंप की तारीफ के बाद मेलोनी ने भी सकारात्मक बयान दिया है। ऐसे में ट्रंप और मेलोनी के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं। यह राहत केवल दो नेताओं के लिए बल्कि दो देशों के मानी जा रही है। 

तुर्की NATO बैठक की मेजबानी कर रहा है। तुर्की के अंकारा में नाटो के सदस्य देश शामिल हुए। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम जियोर्जिया मेलोनी भी शामिल हुईं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते अच्छे और सौहार्दपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में दोनों नेताओं के बीच तनाव की खबरों के बावजूद उनके संबंध सामान्य और सकारात्मक बने हुए हैं।

सीएनएन के मुताबिक, तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान इतालवी पत्रकारों से बातचीत में मेलोनी ने ट्रंप के साथ हाल में हुए सार्वजनिक विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए भीषण हमले, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में बरसाए बम; वापस ली तेल प्रतिबंधों में दी छूट

 

क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि मेलोनी एक अच्छी इंसान हैं। पिछले हफ्ते हमारी बातचीत अच्छी रही। कुछ समय पहले हमारे रिश्तों में थोड़ी खटास आ गई थी, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था।

क्यों खराब हुए थे संबंध?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच हालिया विवाद तस्वीर खिंचवाने और ईरान संकट को लेकर दोनों देशों के रुख पर हुआ। ट्रंप ने दावा किया था कि हाल ही में हुए G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कई बार अनुरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सिर्फ तरस खाकर तस्वीर खिंचवाई। इस पर मेलोनी ने पलटवार करते हुए कहा, "न तो मैं और न ही इटली कभी किसी से मिन्नतें करते हैं।" उन्होंने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया।

दौरे रद्द होने तक बिगड़ गई थी बात

तनाव तब बढ़ा जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस के एवियन में हुए G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे बार-बार अनुरोध किया था। हालांकि, मेलोनी ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठा बताया। इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की अपनी तय यात्रा भी रद्द कर दी।  

यह भी पढ़ें: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिली नई ऊंचाई, ब्रह्मोस, एयर-टू-एयर मिसाइल समेत 14 समझौतों पर लगी मुहर

 

 

Continue reading on the app

  Sports

कोच गंभीर बोले: संजू सैमसन को स्पष्टता, इंग्लैंड से लगातार हार के बाद टीम में कुछ बदलाव जरूरी

भारतीय कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद संजू सैमसन के भविष्य और टीम में बदलाव की जरूरत पर चर्चा की। उन्होंने प्रिंस यादव की तारीफ की और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया। संजू को टीम मैनेजमेंट से पूरी स्पष्टता मिल चुकी है। Wed, 8 Jul 2026 14:08:45 +0530

  Videos
See all

EPFO Portal Update: EPFO का बड़ा अपडेट! अब वेबसाइट से नहीं होगा UAN एक्टिवेशन | UMANG App | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T08:44:33+00:00

Indonesia: PM Modi पहुंचे PrambananTemple, राष्ट्रपति Prabowo Subianto के साथ की पूजा-अर्चना #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T08:38:01+00:00

Breaking On Daughter Killed Mother in Jaipur LIVE: ये थी मां को मारने की असल वजह..| Rajasthan Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T08:39:55+00:00

Gen-Z को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 'पराक्रमी' ज्ञान | AnandiBen Patel | marriage | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T08:34:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers