हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, पी चिदंबरम “दिमागी नक्सली” नहीं, बल्कि पूरी तरह से नक्सल हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से अपन संबोधन में कुछ खास लोगों की तरफ इशारा करते हुए “दिमागी नक्सली” शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है, जिन लोगों ने प्रधानमंत्री का इशारा समझा वे इसकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन जो लोग अपने हिसाब से अर्ह निकल रहे हैं वे आदत एक मुताबिक पीएम मोदी और भाजपा पर हमलावर हैं, लेकिन इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा अटैक किया है।
गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिश्वा सरमा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 15 अगस्त को किये गए वंदेमातरम के अपमान पर टिप्पणी की , उन्होंने कहा चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, उन्होंने देश के खिलाफ काम करने का मिशन अपना लिया है। उन्होंने देश का माहौल खराब करने की ठान ली है।
कांग्रेस पर देश विरोधी गतिविधि करने के आरोप
‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान सोनिया गांधी का व्यवहार यह साफ कर देता है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश का क्या हाल होगा। ये लोग खुलेआम देश-विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं, जैसे लोगों को विरोध-प्रदर्शन के लिए उकसाना और देश में अराजकता का माहौल बनाने के लिए कहना।
छत्तीसगढ़ में हुए नक्लसी हमले की दिलाई याद
असम के मुख्यमंत्री ने पूर्व गृह मंत्री पर बड़ा हमला करते हुए कहा जब पी चिदंबरम देश के गृह मंत्री थे तब विद्याचरण शुक्ला सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ में बम से उड़ा दिया गया था इसके बाद भी कांग्रेस ने नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई।
चिदंबरम के बयान की जाँच होनी चाहिए
हिमंत बिस्वा सरमा में कहा कि अब जब देश के गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम ने खुद को दिमागी नक्सली कहा है, तो इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने देश के गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जान-बूझकर कोई कदम नहीं उठाया। मुझे लगता है पी चिदंबरम दिमागी नक्सली नहीं, बल्कि पूरी तरह से नक्सल हैं।
देश में बने शांतिपूर्ण माहौल से कांग्रेस असहज है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा देश नक्सल मुक्त होगा ये कल्पना किसी ने भी नहीं की थी पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश में बने शांतिपूर्ण माहौल बना है उससे कांग्रेस असहज है। कांग्रेस देश में अराजकता चाहती है और उसी का सहारा लेकर 2029 में सत्ता में आना चाहती है। इसलिए सत्ता पाने के लिए कांग्रेस जितना नीचे गिर अक्ती है उसकी प्रेक्टिस उनके नेताओं ने शुरू कर दी है
विदिशा पुलिस ने जब्त की 87 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 2 आरोपी फरार, तलाश जारी
विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अनुपम मेगा सिटी में दबिश देकर पुलिस ने 87 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। जब पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तब उन्होंने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब तो जब्त की लेकिन दो लोग मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
बड़ी मात्रा में शराब जब्त
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस को यह सूचना मिली की अनुपम मेगा सिटी में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी लेकर तब यहां अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने करीब 87 लीटर शराब शब्द की है, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपियों की तलाश जारी
यह जब्त की गई शराब सागर खटीक और शिवम सिसोदिया की बताई जा रही है। पुलिस को मौके पर दोनों ही नहीं मिले और यह फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










.jpg)
