Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड कांग्रेस की नई राजनीतिक समिति का गठन, कई दिग्गज नेताओं को मिली जगह

साल 2027 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें उत्तराखंड भी शामिल है। इस बीच, आगामी चुनाव से पहले पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर दिया गया है। जिसकी सूची भी जारी हो चुकी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

बता दें कि नई समिति में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा को शामिल किया गया है। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी जगह मिली है। गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को सदस्य बनाया गया है।

उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

बता दें कि उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां को गति दे दी है। चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती देने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान और यात्राएं निकालकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनता से संवाद स्थापित करने में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह समिति संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तय करने और राजनीतिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Continue reading on the app

'रिलीज से पहले फैसला करो', 'सतलुज' पर छिड़े विवाद के बीच कंवलजीत सिंह का बड़ा बयान, उठाए कई सवाल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद जारी है. इस बीच फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता कंवलजीत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म पूरी बन जाती है, उस पर करोड़ों रुपये और कई लोगों की मेहनत लग चुकी होती है, तब उसे रोकना पूरी टीम के साथ अन्याय है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप, जोफ्रा आर्चर की घातक बाउंसर पर ऐसे हुए आउट

Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra Archer: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में वो जोफ्रा आर्चर की घातक बाउंसर पर आउट हो गए. Wed, 08 Jul 2026 00:39:27 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | EVM पर अफवाह फैलाने वालों की रुबिका मैडम ने लगा दी क्लास! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T00:06:36+00:00

Strait of Hormuz: भारतीय जहाज होर्मुज में फंसे? सरकार की क्या है तैयारी? Indian Ships | Iran | USA | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T00:00:39+00:00

Heavy Rain in Delhi Live : दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, उत्तराखंड, हिमाचल तक बदला मौसम, IMD अलर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T23:58:53+00:00

Mumbai Heavy Rain Alert Live: डूब गई मुंबई | Maharashtra | Mumbai Rain | Weather Alert | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-08T00:01:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers