Responsive Scrollable Menu

लॉर्ड्स का मैदान नया अध्याय लिखने के लिए तैयार, यहां पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट मैच, भारत-इंग्लैंड की होगी भिड़ंत

IND W vs AUS W Test: लॉर्ड्स के मैदान पर, जिसे क्रिकेट का मक्का कहा जाता है, पिछले 142 सालों में 150 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें कई ऐतिहासिक मैच शामिल रहे हैं. अब लॉर्ड्स का मैदान एक और नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है, जिसका महिला क्रिकेट को लंबे समय से इंतजार था. दरअसल, पहली बार लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले इस टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. 

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट मुकाबला सिर्फ दोनों देशों के बीच एक मैच नहीं है, बल्कि इसे महिला क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा अध्याय माना जा रहा है. अब तक लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट में कई वनडे और टी20 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर कभी महिला टेस्ट मैच का आयोजन नहीं हुआ था. 

भारत बनाम इंग्लैंड के इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एक खास बात भी होगी. ठीक 50 साल पहले इंग्लैंड की दिग्गज कप्तान रेचल हेहो फ्लिंट लॉर्ड्स के मैदान पर कप्तानी करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं. उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक कदम रखा था. अब करीब 5 दशक बाद, इंग्लैंड की वर्तमान कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इसी मैदान पर अपनी टीम की कप्तानी करते हुए एक नया इतिहास रचेंगी.

लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले पहले महिला टेस्ट मैच में जब दुनिया की दो मजबूत टीमों का सामना होगा, तो रोमांच चरम पर होगा. चार दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है. क्रिकेट फैंस के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं होगा, बल्कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे.

भारतीय समयानुसार इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच 10 जुलाई से 13 जुलाई तक खेला जाएगा. यह चार दिवसीय टेस्ट मैच है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी. दोनों टीमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगी. 

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रान्ति गौड़ और सायली सतघरे.

इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीथर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, माइया बुशियर,एम्मा लैम्ब, एमी जोन्स, एलेनोर थ्रेलकेल्ड, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इसी वोंग, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टिन-कोलमैन, ग्रेस पॉट्स और मैडी विलियर्स. 

यह भी पढ़ें:  Asia Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से होगा शुरू टूर्नामेंट, बांग्लादेश ने तय किए 3 वेन्यू

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup 2027 Dates: एशिया कप 2027 का मेजबान कौन? वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट, तारीख आई सामने

asia cup 2027 dates: एशिया कप 2027 18 जून से 4 जुलाई 2027 के बीच वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने का प्रस्ताव है. इसे 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मीरपुर, सिलहट और चट्टोग्राम को मेजबानी के लिए प्रस्तावित किया है. हालांकि ACC ने अभी तक आधिकारिक मेजबान का ऐलान नहीं किया है. Tue, 7 Jul 2026 23:07:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Argentina ने Egypt को 3-2 से हराया, Messi का गोल, नया रिकॉर्ड | FIFA World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T18:29:24+00:00

FIFA World Cup 2026: Egypt को हराकर Quarter-final में World Champion Argentina | Lionel Messi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T18:42:35+00:00

Vardaat With Shams Tahir Khan: Karnataka के Belagavi में बीवी के हाथों मारा गया पति | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T18:38:11+00:00

PM Indonesia Visit| Prabowo Subianto News | SPK | World News:Modi की EVM Deal, indonesia को है यकीन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T18:38:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers