Responsive Scrollable Menu

'तारक मेहता' फेम शैलेष लोढ़ा ने बेटी को किया विदा, शादी में बारातियों का स्वागत करते दिखे विक्की कौशल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है. इस शादी में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी. इसी शादी में जाने माने एक्टर विक्की कौशल ने भी शामिल हुए थे. अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह बारातियों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

कौन हैं अभिषेक कुमार सिन्हा? जिनको भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार, पढ़ें खबर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। जनसुराज और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद मंगलवार को अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ। भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।

कौन हैं अभिषेक कुमार?

अभिषेक कुमार स्वयं कायस्थ समुदाय से आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उन्हें उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने एक ओर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर कायस्थ समाज के मतदाताओं को भी साधने की रणनीति अपनाई है। चूंकि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है, इसलिए इस फैसले को भाजपा की महत्वपूर्ण चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि अभिषेक कुमार राजधानी पटना के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और दो बार मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं अभिषेक कुमार बीजेपी मंडल मंत्री एवं महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं इनको नितिन नबीन का करीबी भी माना जाता है। देखा जाए तो अभिषेक कुमार काफी अनुभवी और जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं। क्षेत्र की जनता में उनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

नितिन नबीन ने अभिषेक कुमार को दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अभिषेक कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के सच्चे सपूत, बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने वाले समर्पित, स्थानीय एवं युवा पार्टी कार्यकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को भाजपा प्रत्याशी के रूप में मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर की दिव्य जनता ने मुझे उनकी सेवा करने का अवसर दिया है। निश्चित रूप से मेरे बांकीपुर परिवार के लोग भी अभिषेक कुमार को इस बार भी सेवा का अवसर देकर अपना आशीर्वाद देंगे।

आरजेडी ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोमवार को बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आरजेडी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि RJD ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी बांकीपुर सीट से रेखा गुप्ता को ही टिकट दिया है। अब ऐसा बार फिर से उन पर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला है।

जनसुराज ने प्रशांत किशोर को बनाया उम्मीदवार

वहीं जनसुराज पार्टी ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जनसुराज ने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में जनसुराज का खाता भी नहीं खुला था। प्रशांत किशोर चाहेंगे की वह बांकीपुर उपचुनाव जीतकर पार्टी का खाता खोलें।

30 जुलाई को होगा मतदान

बता दें कि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होना है, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना होगी। अब सभी प्रमुख दलों की नजर इस दिलचस्प मुकाबले पर टिकी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: हाथ से गेंद गायब करने की कला आई काम… प्रिंस यादव ने जॉस बटलर को यॉर्कर पर किया बोल्ड

Prince Yadav Bowled Out Jos Buttler: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. Tue, 07 Jul 2026 22:46:50 +0530

  Videos
See all

Syria Damascus Blast: होटल के पास दो धमाके, बाल-बाल बचे France President Emmanuel Macron | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T17:45:32+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: देश का सिस्टम Monsoon वाली बरसात के आगे ध्वस्त? | Weather | Mumbai Rains #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T17:40:56+00:00

ARAI Report: इथेनॉल पर चौंकाने वाली रिपोर्ट..खराब हो रहा इंजन? | E20 Petrol | India Auto #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T17:41:36+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai : भारत की मुस्लिम देश से डील! | PM Modi | Owaisi |NRC | PoK | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-07T17:42:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers