IND vs ENG 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. रवि बिश्नोई प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है.
टॉस जीतकर बॉलिंग करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब उनसे पिछले मैच में करीबी हार और गेंदबाजों के समर्थन पर के बारे में पूछा गया तो अय्यर ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि वह बस एक छोटी सी चूक थी जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते और आपको निश्चित रूप से अपने गेंदबाज का समर्थन करना चाहिए. वह थोड़ा ज्यादा सोच रहा है, लेकिन मुझे पता है कि हर कोई ऐसे दौर से गुजरता है. लेकिन लड़के वैसे भी जोश में हैं. मैंने उससे बात की. निश्चित रूप से, हर खिलाड़ी अपने जीवन में ऐसे दौर से गुजरता है. इसलिए, यह उसके लिए और टीम के लिए भी एक बड़ी सीख है.
वहीं पिछले मैच की सकारात्मक बातें और पिच के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, "निश्चित रूप से, देखने से तो ऐसा लगता है कि यह एक खूबसूरत विकेट है और निश्चित रूप से एक तरफ गेंद छोटी है, इसलिए हम इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वे कैसे बल्लेबाजी करते हैं.
भारत और इंग्लैंड दोनों की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
Uttarakhand News: बीकेटीसी की बड़ी कार्रवाई, अध्यक्ष कार्यालय के निजी सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार,प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 03 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















