Racing Bike: डुकाटी डेस्मो 450 SM सुपरमोटो से रिवील, जानें इंजन और परफॉर्मेंस में कितनी दमदार
Racing Bike: इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता डुकाटी ने वर्ल्ड डुकाटी वीक में अपकमिंग Desmo450 SM Supermoto का प्री-प्रोडक्शन मॉडल पेश किया है। यह बाइक कंपनी की 100वीं एनिवर्सरी के जश्न का हिस्सा है। फिलहाल कंपनी ने केवल इसकी पहली झलक दिखाई है, जबकि इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारियां सितंबर 2026 में साझा की जाएंगी।
रेसिंग के लिए तैयार की गई सुपरमोटो बाइक
नई Desmo450 SM को खासतौर पर सुपरमोटो रेसिंग के लिए विकसित किया गया है। यह Ducati की Desmo450 MX मोटोक्रॉस बाइक पर आधारित है, लेकिन इसमें सुपरमोटो रेसिंग के अनुरूप ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन, इंजन सेटअप और बॉडीवर्क में कई बदलाव किए गए हैं।
449.6cc इंजन से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
बाइक में 449.6cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 62.6bhp की पावर और 53.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है, जिसका इस्तेमाल Desmo450 MX में भी किया गया है।
पहली ही रेस में दर्ज की जीत
Ducati के अनुसार, Desmo450 SM के प्रोटोटाइप का इस्तेमाल पहले ही रेसिंग में किया जा चुका है। इसे पांच बार के Supermoto World Champion Marc-Reiner Schmidt ने रेस ट्रैक पर चलाया और बाइक ने अपनी पहली प्रतिस्पर्धी रेस में ही जीत हासिल कर ली।
टॉप-क्लास हार्डवेयर से होगी लैस
नई Desmo450 SM में मैन्युअली एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन, हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम और सुपरमोटो स्टाइल डिजाइन दिया जाएगा। इसे पूरी तरह ट्रैक और रेसिंग उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
भारत में लॉन्च होने की संभावना कम
Ducati Desmo450 SM केवल रेसिंग के लिए तैयार किया गया एक निश (Niche) मॉडल है। ऐसे में इसकी सीमित उपयोगिता को देखते हुए संभावना है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं करेगी।
(मंजू कुमारी)
Delhi वालों के लिए जरूरी खबर! इस रूट पर 24 घंटे Traffic Diversion
#DelhiTraffic #TrafficAlert #DelhiTrafficPolice #TrafficDiversion #DelhiNews #PWDDelhi #RoadClosure #DelhiUpdate #TrafficJam #DelhiNCR #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #DelhiRoads #TrafficAdvisory You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)



