CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रही है। स्कूलों को अपने पात्र छात्रों की सूची (LOC) आधिकारिक 'परीक्षा संगम' (Pariksha Sangam) पोर्टल के माध्यम से कल रात 11:59 बजे तक जमा करनी होगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फीस का भुगतान भी इसी समय सीमा के भीतर होना अनिवार्य है।
कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन? CBSE के सर्कुलर के अनुसार, केवल नियमित (Regular) छात्र ही इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। पात्रता के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
कंपार्टमेंट श्रेणी: वे छात्र जिन्हें 2026 की बोर्ड परीक्षा में 'कंपार्टमेंट' घोषित किया गया है (पहला अवसर)।
प्रदर्शन में सुधार: जो छात्र 2026 में पास हुए हैं लेकिन किसी एक विषय में अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
विषय परिवर्तन: जो छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन विषय बदलने के बाद दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं।
अगर कोई छात्र छह विषयों की परीक्षा दी और एक में फेल हो गया, तो वह 'इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉरमेंस' श्रेणी में आवेदन कर सकता है। वहीं, जिन छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा का तीसरा और अंतिम मौका है, उन्हें निजी (Private) उम्मीदवार के रूप में आवेदन करना होगा।
परीक्षा शुल्क और भुगतान मोड बोर्ड ने फीस के लिए डिजिटल भुगतान के तरीके अनिवार्य कर दिए हैं।
शुल्क विवरण: भारत में स्थित स्कूलों के लिए 320 रुपये प्रति विषय, नेपाल स्थित स्कूलों के लिए 1,100 रुपये प्रति विषय और भारत से बाहर के स्कूलों के लिए 2,200 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित है।
छूट: दृष्टिबाधित (Visually impaired) छात्रों को परीक्षा शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
भुगतान: फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ही किया जा सकेगा। किसी भी स्थिति में चालान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि यदि किसी छात्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तब भी उनकी सूची (LOC) जमा करें, ताकि वे अवसर से वंचित न रहें। यदि LOC जमा करने के बाद फीस का भुगतान समय पर नहीं होता है, तो उम्मीदवारी स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्कूल 'परीक्षा संगम' पोर्टल पर लॉग-इन कर छात्रों के रोल नंबर और विषय चुनकर एप्लीकेशन आईडी जनरेट कर सकते हैं।
अंतिम सबमिशन के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रिंटेड कॉपी और फीस रसीद भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
परीक्षा की मुख्य तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू: 30 जून 2026
आवेदन (LOC) और फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
परीक्षा की तारीख: 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
एडमिट कार्ड: इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।
Sourav Ganguly Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज 54 साल के हो गए हैं. दादा और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर गांगुली का लाइफस्टाइल किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है. Wed, 08 Jul 2026 00:01:27 +0530